उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय श्रोता से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि यह ज्यादातर देखा जाता है कि कुछ लोग हैं जो अपने माता-पिता को बाहर निकाल देते हैं। अगर उनके माता पिता की मृत्यु हो जाती है तो बेटी को घर से बाहर निकाल दिया जाता है इसीलिए महिलाओं को सम्पति के अधिकार से वंचित नहीं रख सकता है। इसलिए महिलाओं को संपत्ति का अधिकार होना चाहिए और संपत्ति का अधिकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा।