उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक बर्नवाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की उन्होंने बताया की महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्राचीन काल से ही महिलाएं पुरुषों का हिस्सा रही हैं और महिलाओं ने देश की आज़ादी में बहुत योगदान दिया है। महिला सशक्तीकरण भी किया जाना चाहिए ताकि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकें और इसके लिए यह भी आवश्यक है कि महिलाओं को पहले शिक्षित किया जाए क्योंकि कई क्षेत्रों में महिलाओं को अक्सर शिक्षा की कमी के कारण अपने अधिकारों के बारे में पूरी तरह से पता नहीं होता है।