सिवान जिला के महाराजगंज मुख्यालय के जरती माई मंदिर में पूजा- अर्चना करने के बाद भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने चुनाव अभियान शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि महाराजगंज की जनता लोकसभा चुनाव लड़ रही है। पूजा अर्चना करने के बाद सरस्वती विद्या मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वे तीसरी बार भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली बार पहुंचे थे। सीग्रीवाल ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 400 पार जाएगी। जनता ने जो भाज पर अपना भरोसा रखा है, उस भरोसे पर पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता जनता के लिए समर्पित है। जब तक जीवित रहूंगा आपके मान सम्मान की रक्षा करूंगा। आपके सुख दुख का साथी बनकर एक सिपाही के रूप में हमेशा खड़ा रहूंगा। सांसद ने नखास चौक दुर्गा मंदिर, सती माता, सिद्धि दात्रि माता मंदिर में भी मथा टेक जनता की खुशहाली की कामना की। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष सिंह, आत्मा सिंह, अनिल सिंह आदि रहे।