बिहार के सिवान जिले के जिरादेई की रिपोर्ट: प्रखंड के भरथुई गढ़ स्थित धज्जु सिंह उच्च विद्यालय के सेमिनार हॉल में सिवान जिला कबड्डी संघ के वार्षिक आम सभा और राष्ट्रस्तर के खिलाड़ियो के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल कर लौटे खिलाड़ियो को सम्मानित करना एवं कार्यसमिति का आम चुनाव कराना था। न्यायिक अधिकारी के देख रेख में संपन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से प्रवासी गुजराती- बिहारी संघ के महासचिव एवं मशहूर उद्योगपति अरविंद सिंह को अध्यक्ष एवं मनोरंजन सिंह को सचिव चुना गया। पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता सरोज सिंह राणा को संघ का संरक्षक बनाया गया है। उपाध्यक्ष के पद पे विजयीपुर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह एवं डा ललितेश्वर कुमार, संयुक्त सचिव डॉ मो असलम, हरिकांत सिंह, रिंकू कुमारी, रविकांत राम को चुना गया। कोषाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह को चुना गया, वहीं टेक्निकल कमेटी क अध्यक्ष अंकित कमार सिंह को चुना गया।