सिवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान एवं उप प्रमुख तार्किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आयोजित विशेष बैठक में विरोधी खेमा सदन में नही पहुंचा। प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान एवं उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह के नेतृत्व में 24 सदस्य सदन में पहुंचे। सदन की कार्यवाही पंचायत समिति भाग संख्या 20 के सदस्य राम केवल महतो के अध्यक्षता में शुरू की गई। बीडीओ डॉ कुंदन एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नितेश कुमार के उपस्थिति में सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की गई। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि विशेष बैठक में 24 सदस्य शामिल हुए तथा चर्चा में भाग लिए । बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। जिसमे सभी 24 मत प्रमुख हरेंद्र पासवान एवं उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह के पक्ष 23 मत पाया गया। एक मत रद पाए गए। विपक्षी सदस्य सदन में उपस्थित भी नही हुए। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर वार्ड सदस्यों ने अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया