सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाया। इस अभियान में शराब वांरटी तथा अपराधी के खिलाफ विशेष अभियान में अलग-अलग मामले में विभिन्न जगहों से 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सभी थानाध्यक्षों को यह अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जहां पुलिस ने उक्त कार्रवाई की तो 29 लोगों को गिरफ्तार करने का सफलता हाथ लगी है।