सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया नहर पुल के समीप शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम है। शौच करने जा रहे ग्रामीणों ने देखा कि नहर पुल में एक बाइक के साथ एक युवक का शव देख शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने शव की पहचान करते हुए पुलिस सहित जनप्रतिनिधियों को सूचना दिया है। मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के ताली गांव के स्व राम लोचन शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। इधर मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक संजय शर्मा अपने सससुराल गये हुए थे। ससुराल से अपने गांव जाने के बाद घर नही पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दिया। देर रात तक खोजनबीन के बाद नही मिलने पर परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। अहले सुबह ग्रामीणों ने नहर में संदेहास्पद स्तिथ में मृतक संजय का शव पड़ा हुआ था। मृतक के मुंह और सिर में गंभीर चोट के निशान पाये गये। स्थानीय लोगो ने दुर्घटना तो परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। वही मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव ने कहा कि शव को लेकर कई तरह के चर्चा हो रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।