सिवान जिले की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर एक दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया। अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजी है। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अलग- अलग मामलों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें विविध के कांड में गिरफ्तारी बारह, शराब कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 23, अवैध महुआ शराब 40 लीटर, वारंट में गिरफ्तारी 19, वारंट का निष्पादन 21 हैं। जिले की पुलिस टीम की सहयोग से एक दिन में इन सभी की गिरफ्तारी हुई है। एसपी के नेतृत्व में चल रहे अभियान को सफल बनाने के लिए सभी थानाध्यक्ष के तरफ से बेहतर कार्य किया जा रहा है।