सिवान जिले के मैरवा नगर के शिवपुर मठिया वीआईपी मॉल के समीप एक तेज रफ्तार में जा रही शराब से लदी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही चालक और तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने स्कार्पियो से 872 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि यूपी से तेज रफ्तार में शराब से लदी स्कार्पियो पुलिस को देख कर तेज रफ्तार में गुठनी मोड़ के तरफ जा रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित होकर स्कार्पियो का एक चक्का ब्लास्ट करने से पलट गया। सूत्रों की माने तो चालक और शराब तस्कर गंभीर रुप से घायल हो गये। हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस मौके पर थी। लेकिन पुलिस शराब तस्कर और चालक को फरार होने की बात कह रहे है। घायलों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस शराब की गाड़ी को अज्ञात बता रही है।