सिवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुरियापुर गांव में आग लगने से झोपड़ी जल गई तथा उसमें रखा हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार कुड़िया पुर गांव में मोहन राम का झोपड़ी अज्ञात कारणों से आग के हवाले हो गया। जब तक आसपास के लोग बुझाने आते की झोपड़ी जलकर खाक हो गया। उसमें मोहन राम का लड़का भी झुलस गया तथा कई सामान गेहूं और घरेलू सामान जो रखा हुआ था वह जलकर राख हो गया। हालांकि आसपास के लोगों ने अपने घरों में रखे मोटर को चलाकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर पाया जाता तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।