हसनपुरा | आयुष्मान सेवा संघ द्वारा रामनवमी सेवा समिति और परशुराम धाम सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हसनपुरा नगर पंचायत के अरण्डा दलित बस्ती, उसरी बुजुर्ग लालनचक, धनौती, उसरी खुर्द में चार सौ छठ व्रतियों के बीच नारियल, साड़ी, अनानस, अगरबत्ती व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान आचार्य राजू मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मौके पर रविन्द्र कुशवाहा, धनंजय जायसवाल, अरमान कुशवाहा, प्रधानाध्यापक राज नंदन तिवारी, विकास मिश्रा, विरेन्द्र तिवारी, मोहित तिवारी, सुमित सोनी व अन्य मौजूद थे।