सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव में एक बंद मकान से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख का गहना समेत नगद रुपये पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को उस समय हुई जब महाराष्ट्र के सोलेहपुर से अपने गांव लौटे तो देखा कि मकान का खिड़की टूटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित सुरेश बैठा है। चोरी की घटना के बाद आस पास के क्षेत्रो में दहशत का माहौल कायम है। उसने इस मामले में थाना में आवेदन दिया है। उसने बताया की एक माह पूर्व मकान बंद करके अपने बेटे के पास महाराष्ट्र के सोलेहपुर मिलने गये हुए थे। जैसे ही गांव लौटे तो घर में रखे 50 हजार नगद तथा गहना, कपड़ा, बर्तन जिसकी कीमत डेढ़ लाख है। जिसकी चोरी हो गयी है। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क को चोर लेकर फरार हो गये है। चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। उसने पुलिस प्रसाशन से अज्ञात चोरों पर कानूनी करवाई करने सहित समान की बरामदगी की गुहार लगाया है।