सिवान जिला मुख्यालय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रेक्टर पर रखा डीजे गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कागली मुहल्ला निवासी चंदन कुमार और गोपाल कुमार के रुप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया की बड़ी मस्जिद के समीप दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर पर डीजे लदा हुआ था। ट्रैक्टर से अचानक डीजे गिरने से दोनों युवक दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद वहा अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है चिकित्सकों ने बताया कि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।