हसनपुरा सिसवन मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुए घायल।बताते चले कि रविवार की देर शाम हसनपुरा सिसवन मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया।घायल व्यक्ति की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज चौरसिया के रूप में हुई है।घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।