सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के सिसवन स्थित सरकारी विद्यालय में हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह द्वारा बताया गया कि सिसवन के सरकारी विद्यालय में स्कूली छात्राओं के बीच में हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि यह आयोजन विभाग के निर्देशन अनुसार किया गया। ताकि बच्चों में अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी रूबरू कराई जा सके। वही इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।