गोरेयाकोटी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के आवास परिसर स्थित भूर्मेंद्र नारायण सिंह सभागार में भाजपा कार्यकताओं की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी अनुराधा गुप्ता व संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी भी उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के बूथ सशक्तीकरण, स्वच्छता अभियान, बूथ सत्यापन जैसे कार्यों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से हर वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया गया। इस मौके पर विधायक देवेशकांत सिंह ने बाहर रहने के कारण पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक कागजात व थैला भी उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर अखिलानंद सिंह, | विनय गिरि, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद थे।