सिवान पुलिस को वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। आंदर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लूटकांड के सरगना समेत दो लोगों को हथियार और गांजा के साथ की रफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी आलोक कुमार सिंह और सुबोध कुमार सिंह है। इसकी जानकारी देते हुए सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों पर आंदर, हुसैनगंज, सिसवन, हसनपुर समेत कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास से देसी हथियार कारतूस और गांजा भी बरामद किया गया है। इनमें सुबोध कुमार सिंह गिरोह का सरगना है।