सिवान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छपरा के शिक्षक की मौत हो गयी है। इससे प्रशिक्षण केंद्र पर हड़कंप मच गया। घटना बसंतपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वैजापुर की है। जहां 6 वां आवासीय प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण के दौरान ही एक शिक्षक की तबीयत बिगड़ गई। बीमार शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत शिक्षक सारण जिले के पानापुर निवासी हृदय आनंद पाठक है। वहीं शिक्षकों ने प्रशिक्षण केंद्र पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है।