हसनपुरा प्रखंड के सभी प्राइमरी, मिडिल व उच्च स्कूलों में बच्चों ने स्वस्थ्य रहने की शपथ ली।यह शपथ राष्ट्रीय खेल दिवस सह हॉकी के पूर्व खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जयंती के मौके पर ली गयी। इस दौरान बच्चों को फिट इंडिया मूवमेंट व उनके जीवन भर स्वस्थ्य रहने को लेकर शपथ दिलवाई गयी। इसके पूर्व बीईओ डॉ. राजकुमारी द्वारा सभी स्कूलों को खेल सम्बन्धित शपथ व खेल का आयोजन करवाने को निर्देश दिया था। जहां शारिरीक शिक्षकों व अन्य शिक्षको द्वारा बच्चों को बताया कि हार जीत से आगे बढ़ कर मैं को हम बनाएंगे, खेलों से खेलेंगे हम देश का मान बढ़ाएंगे।