राज्य सरकार द्वारा मुखिया अधिकारों में कटौती को लेकर प्रखंड मुखिया संघ द्वारा मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में अपने द्वारा किए गए हड़ताल के माध्यम से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।जानकारी देते हुए मुखिया रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की सरकार मुखिया व वार्ड सदस्यों के अधिकारों में कटौती कर रही है।जिसमें मुखिया के अधिकारों को छीना जा रहा है। हड़ताल के दौरान हुए धरना प्रदर्शन में प्रखंड के सभी पंचायतो के मुखिया मौजूद थे।