सिसवन | थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में उबधी गांव निवासी हीरालाल ठाकुर की पत्नी ज्ञानमाला देवी व नंदामुड़ा अपने मायके आई भागर गांव की राजकुमार यादव की पत्नी रिंकू देवी शामिल है। दोनों महिलाओं का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मामले की जानकारी दी गई है।