अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.

टंडवा में निर्माणाधीन 1980 मेगावाट वाले एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा प्रोजेक्ट का धनबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। रेल सेवा में भी चतरा को मिलेंगी सौगात,टोरी-शिवपुर रेल लाईन के तीसरे लाईन का भी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन। 894 करोड़ की लागत से टोरी-शिवपुर रेल लाइन का तिहरीकरण किया गया है। लाईन के तिहरीकरण से कोल डिस्पैच को भी बढ़ावा मिलेगा, सलाना 50-55 मिलियन टन कोयले का डिस्पैच बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन की तैयारी में एनटीपीसी व सीसीएल के प्रबंधन जुटे हुए हैं। एनटीपीसी के कार्यक्रम का आयोजन उड़ान स्टेडियम व शिवपुर रेलवे स्टेशन में किया गया है,जहां मौजूद सभी पदाधिकारी सहित अन्य लोग देखेंगे प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन।

राज्य के यशस्वी लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य के लोकप्रिय ऊर्जावान माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी के प्रयास से चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 विद्यालयों को 10+2 का राज्य सरकार से स्वीकृति मिली। माननीय मंत्री जी ने कहा कि जनता के सहयोग से मेरा प्रयास रंग लाया है। जिसके कारण चतरा विधान सभा क्षेत्र समुचित विकास की ओर बढ़ रहा है। 10+2 विद्यालयों की सूची - 01.उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोकतमा 02.उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेलतौल 03.उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरमदिरी 04. उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा 05. उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेरुआ 06. उत्क्रमित उच्च विद्यालय दंतार 07. उत्क्रमित उच्च विद्यालय पीतीज 08. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग 09.उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांका 10.उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोनाटांड़ 11. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेती 12. उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारी 13. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़गांव की मिली कैबिनेट से स्वीकृति

संतप्त परिवार से किये मुलाकात चतरा के लोकप्रिय नेता माननीय पूर्व विधायक श्री जनार्दन पासवान जी जिला चतरा प्रखण्ड चतरा पंचायत गोढाई ग्राम सिनुआरी निवासी श्री गोपाल सिंह जी के धर्मपत्नी की श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए ,और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर,गहरी संवेदना व्यक्त किये, एव शोक संतप्त परिवार को संतावना दिया।

Transcript Unavailable.

पिछले 10 सालों में गेहूं की एमएसपी में महज 800 रुपये की वृद्धि हुई है वहीं धान में 823 रुपये की वृद्धि हुई है। सरकार की तरफ से 24 फसलों को ही एमएसपी में शामिल किया गया है। जबकि इसका बड़ा हिस्सा धान और गेहूं के हिस्से में जाता है, यह हाल तब है जबकि महज कुछ प्रतिशत बड़े किसान ही अपनी फसल एमएसपी पर बेच पाते हैं। एक और आंकड़ा है जो इसकी वास्तविक स्थिति को बेहतर ढ़ंग से बंया करत है, 2013-14 में एक आम परिवार की मासिक 6426 रुपये थी, जबकि 2018-19 में यह बढ़कर 10218 रुपये हो गई। उसके बाद से सरकार ने आंकड़े जारी करना ही बंद कर दिए इससे पता लगाना मुश्किल है कि वास्तवितक स्थिति क्या है। दोस्तों आपको सरकार के दावें कितने सच लगते हैं। क्या आप भी मानते हैं कि देश में गरीबी कम हुई है? क्या आपको अपने आसपास गरीब लोग नहीं दिखते हैं, क्या आपके खुद के घर का खर्च बिना सोचे बिचारे पूरे हो जाते हैं? इन सब सरकारी बातों का सच क्या है बताइये ग्रामवाणी पर अपनी राय को रिकॉर्ड करके

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे अपने श्रोताओं की राय

नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो फाइव स्प्लैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़कर कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल डिमना ,जमशेदपुर ,झारखण्ड होगा।न्यूनतम 12वीं पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति जिनके पास कंप्यूटर में काम करने की दक्षता प्राप्त हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के अनुसार प्रतिमाह 10,000 से 12,500 रूपए वेतन दिया जाएगा।इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 9431366341. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

674.28 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य किया हासिल टंडवा: प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा परियोजना के पहली यूनिट से बिजली के सफल उत्पादन के बाद बुधवार के अहले सुबह करीब 3.30 बजे दुसरे युनिट का भी परीक्षण सफल हो गया। पिछले 72 घंटे तक चले ट्रायल ऑपरेशन के बाद एनटीपीसी अपने दुसरे युनिट के संचालन के लिए तैयार होने की कड़ी में है। अपने 72 घंटे के सफल परीक्षण के बाद दुसरा युनिट भी बिजली आपूर्ति के लिए तैयार हो जाएगा। 72 घंटे तक चले ट्रायल ऑपरेशन के दौरान अधिकतम 674.28 मेगावाट बिजली का सफल उत्पादन किया गया। ट्रायल ऑपरेशन सफल होने के उपरांत परियोजना प्रबंधन की टीम ने खुशी मनाई। इस दौरान पूरा ट्रायल रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिसके बाद मौजूद सभी पदाधिकारियों ने एक-दुसरे को इस सफलता की बधाई दी। बताया गया कि दुसरे युनिट का सफल परीक्षण किया गया है,लेकिन व्यवसायिक उत्पादन के लिए अन्य कई प्रक्रियाएं होती है जिनसे होकर गुजरना अभी बाकि है। इन सभी प्रक्रियाओं में एक महीने से भी अधिक समय गुजरने के बाद ही व्यवसायिक उत्पादन का रास्ता तय हो पाएगा। इस मौके पर परियोजना प्रमुख स्वप्नेंदु पांडा, एचआर प्रमुख अनिल चावला,धीरज गुप्ता,एके शुक्ला,मुकुल राय,रऊन्द्र शर्मा,विकास दुबे सहित अन्य उपस्थित थे। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहे मोबाइल वाणी धन्यवाद

टंडवा:कोर्टेवा एग्रीसाइंस पायोनियर द्वारा टंडवा प्रखंड के कसियाडीह गांव में कंपनी द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें कंपनी के जिला प्रतिनिधि निवारण पाण्डेय ने किसानों को बताया कि पायोनियर 27P37 धान विगत वर्ष मौसम के विपरीत परिस्थिति के बावजूद किसानों को इस धान से बेहतर उपज प्राप्त हुआ है,क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजीत कुमार रजक ने 27P37 के गुण और विशेषताओं के बारे मे अवगत कराया l किसानों को बताया गया कि इसकी बालिया लंबी होती है और जो हर मौसम में ज्यादा उपज देती है और किसान इसका चावल सुबह पकाकर शाम तक भी खा सकते है, इस वर्ष मौसम के विपरीत परिस्थिति मे 27P37 धान की अच्छी उपज मिल है गांव की समृद्धि के लिए किसान द्वारा उम्मीद से ज्यादा पैदावार - समृद्धि रैली भी निकाली गई. जिसमें गांव के सभी किसानो ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लियाl इस कार्यक्रम मेंl मनोज महतो को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया l मौके पर गांव के उपस्थित किसान - बालेश्वर महतो बासुदेव महतो, सुबोध राम, विष्णु राम जागेश्वर राम लक्ष्मण राम गोपाल राम रामदेव राम उस गांव के आदि किसान उपस्थित थे। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धन्यवाद