टंडवा में निर्माणाधीन 1980 मेगावाट वाले एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा प्रोजेक्ट का धनबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। रेल सेवा में भी चतरा को मिलेंगी सौगात,टोरी-शिवपुर रेल लाईन के तीसरे लाईन का भी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन। 894 करोड़ की लागत से टोरी-शिवपुर रेल लाइन का तिहरीकरण किया गया है। लाईन के तिहरीकरण से कोल डिस्पैच को भी बढ़ावा मिलेगा, सलाना 50-55 मिलियन टन कोयले का डिस्पैच बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन की तैयारी में एनटीपीसी व सीसीएल के प्रबंधन जुटे हुए हैं। एनटीपीसी के कार्यक्रम का आयोजन उड़ान स्टेडियम व शिवपुर रेलवे स्टेशन में किया गया है,जहां मौजूद सभी पदाधिकारी सहित अन्य लोग देखेंगे प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन।

राज्य के यशस्वी लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य के लोकप्रिय ऊर्जावान माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी के प्रयास से चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 विद्यालयों को 10+2 का राज्य सरकार से स्वीकृति मिली। माननीय मंत्री जी ने कहा कि जनता के सहयोग से मेरा प्रयास रंग लाया है। जिसके कारण चतरा विधान सभा क्षेत्र समुचित विकास की ओर बढ़ रहा है। 10+2 विद्यालयों की सूची - 01.उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोकतमा 02.उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेलतौल 03.उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरमदिरी 04. उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा 05. उत्क्रमित उच्च विद्यालय गेरुआ 06. उत्क्रमित उच्च विद्यालय दंतार 07. उत्क्रमित उच्च विद्यालय पीतीज 08. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग 09.उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांका 10.उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोनाटांड़ 11. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेती 12. उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारी 13. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़गांव की मिली कैबिनेट से स्वीकृति

संतप्त परिवार से किये मुलाकात चतरा के लोकप्रिय नेता माननीय पूर्व विधायक श्री जनार्दन पासवान जी जिला चतरा प्रखण्ड चतरा पंचायत गोढाई ग्राम सिनुआरी निवासी श्री गोपाल सिंह जी के धर्मपत्नी की श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए ,और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर,गहरी संवेदना व्यक्त किये, एव शोक संतप्त परिवार को संतावना दिया।

Transcript Unavailable.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे अपने श्रोताओं की राय

नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो फाइव स्प्लैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़कर कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल डिमना ,जमशेदपुर ,झारखण्ड होगा।न्यूनतम 12वीं पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति जिनके पास कंप्यूटर में काम करने की दक्षता प्राप्त हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के अनुसार प्रतिमाह 10,000 से 12,500 रूपए वेतन दिया जाएगा।इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 9431366341. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

674.28 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य किया हासिल टंडवा: प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा परियोजना के पहली यूनिट से बिजली के सफल उत्पादन के बाद बुधवार के अहले सुबह करीब 3.30 बजे दुसरे युनिट का भी परीक्षण सफल हो गया। पिछले 72 घंटे तक चले ट्रायल ऑपरेशन के बाद एनटीपीसी अपने दुसरे युनिट के संचालन के लिए तैयार होने की कड़ी में है। अपने 72 घंटे के सफल परीक्षण के बाद दुसरा युनिट भी बिजली आपूर्ति के लिए तैयार हो जाएगा। 72 घंटे तक चले ट्रायल ऑपरेशन के दौरान अधिकतम 674.28 मेगावाट बिजली का सफल उत्पादन किया गया। ट्रायल ऑपरेशन सफल होने के उपरांत परियोजना प्रबंधन की टीम ने खुशी मनाई। इस दौरान पूरा ट्रायल रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिसके बाद मौजूद सभी पदाधिकारियों ने एक-दुसरे को इस सफलता की बधाई दी। बताया गया कि दुसरे युनिट का सफल परीक्षण किया गया है,लेकिन व्यवसायिक उत्पादन के लिए अन्य कई प्रक्रियाएं होती है जिनसे होकर गुजरना अभी बाकि है। इन सभी प्रक्रियाओं में एक महीने से भी अधिक समय गुजरने के बाद ही व्यवसायिक उत्पादन का रास्ता तय हो पाएगा। इस मौके पर परियोजना प्रमुख स्वप्नेंदु पांडा, एचआर प्रमुख अनिल चावला,धीरज गुप्ता,एके शुक्ला,मुकुल राय,रऊन्द्र शर्मा,विकास दुबे सहित अन्य उपस्थित थे। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहे मोबाइल वाणी धन्यवाद

टंडवा:कोर्टेवा एग्रीसाइंस पायोनियर द्वारा टंडवा प्रखंड के कसियाडीह गांव में कंपनी द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें कंपनी के जिला प्रतिनिधि निवारण पाण्डेय ने किसानों को बताया कि पायोनियर 27P37 धान विगत वर्ष मौसम के विपरीत परिस्थिति के बावजूद किसानों को इस धान से बेहतर उपज प्राप्त हुआ है,क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजीत कुमार रजक ने 27P37 के गुण और विशेषताओं के बारे मे अवगत कराया l किसानों को बताया गया कि इसकी बालिया लंबी होती है और जो हर मौसम में ज्यादा उपज देती है और किसान इसका चावल सुबह पकाकर शाम तक भी खा सकते है, इस वर्ष मौसम के विपरीत परिस्थिति मे 27P37 धान की अच्छी उपज मिल है गांव की समृद्धि के लिए किसान द्वारा उम्मीद से ज्यादा पैदावार - समृद्धि रैली भी निकाली गई. जिसमें गांव के सभी किसानो ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लियाl इस कार्यक्रम मेंl मनोज महतो को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया l मौके पर गांव के उपस्थित किसान - बालेश्वर महतो बासुदेव महतो, सुबोध राम, विष्णु राम जागेश्वर राम लक्ष्मण राम गोपाल राम रामदेव राम उस गांव के आदि किसान उपस्थित थे। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धन्यवाद

एसीसी सेवानिवृत कामगार संघ ने अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना उपायुक्त व प्रवर्तन निदेशालय के पास किया जाएगा जमीन घोटाले का खुलासा खलारी। एसीसी सेवानिवृत कामगार संघ के बैनर तले बुधवार को खलारी अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में खलारी सीमेंट कारखाना के सेवानिवृत कामगार, उनके परिवार के लोग सहित काफी संख्या में क्षेत्र के अन्य सामाजिक कार्यकर्ता, महिला, पुरूष उपस्थित हुए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में खलारी सीमेंट फैक्ट्री मालिक पर सीधे निशाना साधते हुए सरकार की सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा रखने, उसपर बने भवनों से किराया वसूलने, सरकारी भूमि पर निर्मित कामगार क्वार्टरों का कब्जा बेचने का आरोप लगाते हुए सारी बात बताई। कहा गया कि खलारी सीमेंट प्रबंधन के प्रभाव में आकर अंचल के आनलाइन पंजी से भी छेड़छाड़ किया गया है। लीज भूमि के अलावा भी कई दूसरे सरकारी जमीन को पंजी में एसीसी के नाम जमाबंदी दर्शा दिया गया है। खलारी सीमेंट प्रबंधन स्वयं को एसीसी का उत्तराधिकारी घोषित किए हुए है तथा सरकारी लीज भूमि का व्यवसायिक इस्तेमाल कर करोड़ो कमा रही है। जिला खनन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लीज भूमि की सूची के अलावा जिन जमीन के प्लाटों को एसीसी के नाम दर्शा दिया गया है उसे तत्काल पंजी से विलोपित करने की मांग की गई। वहीं पंजी में भी एसीसी की जगह झारखंड सरकार दर्शाने की मांग की गई। तय हुआ कि जल्द ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर खलारी के इस बड़े जमीन घोटाले का खुलासा करेगा। आवश्यकता पड़ी तो प्रवर्तन निदेशालय को भी इस भूमि घोटाले से अवगत कराया जाएगा। धरना के अंत में संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अंचल अधिकारी खलारी के नाम का एक ज्ञापन सौंपा गया। धरना में रामप्रीत यादव, दिलीप पासवान, रवीन्द्रनाथ चौधरी, प्रताप यादव, जीतेन्द्र सिंह, सलामत अंसारी, अशोक राम, बीरेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, बीरेन्द्र मुंडा, सुजीत कुमार, रवि तुरी, संजीत सिंह, श्यामसुन्दर यादव, मंगल मुंडा, खुदी उरांव, जगदीश साव, बीटी कर्मकार, जुगेश्वर राम, नुरूद्दीन अंसारी, एसपी चौरसिया, मंगलमय मंडल, बशिष्ठ पांडेय, गणेशचंद्र मुखर्जी, शंकर बोदरा, अबरार, कृष्णा कुमार, इम्तियाज अंसारी, एसएन सिंह परमार, लक्ष्मण साह, मखन राम, जब्बार अंसारी, सत्तार अंसारी सहित काफी संख्या में अन्य महिला, पुरूष उपस्थित थे। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धन्यवाद

साथियों नमस्कार चतरा में सरजू यादव मोबाइल वाणी पर आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं विरसा जागृति विद्यालय मैदान में विरसा विस्थापित प्रभावित मंच के द्वारा ग्राम ढूब,पेटपेट,विरसा नगर,अगरवा, गंझू टोल के ग्रामीणों ने ग्राम सभा किया। ग्राम सभा की अध्यक्षता बहुरा मुंडा व संचालन रामेश्वर भोगता ने किया। ग्रामसभा में रोहणी करकट्टा विस्तारीकरण में दस मिलयन 863.29 हेक्टर भूमि सीबी एक्ट तहत भूमि अधिग्रहण किया जाना है। बताया जाता हैं कि रोहणी परियोजना पदाधिकारी के द्वारा तुमांग मुखिया, आंचल खलारी आदेशानुसार राजस्व गांव तुमांग करकटा,नवाडीह, हेसालोंग, मायापुर ग्राम का अनापत्ति प्रमाण-पत्र सी सी एल को देना है। लेकिन सी सी एल प्रबंधन के माध्यम से अस्पष्ट नही हुआ है कि कौन सा ग्राम विस्थापित होना है। सीसीएल अगर विस्थापित करती है तो पूर्णवास का स्थान कहा है। विस्थापित होने वाले परिवारों को सीसीएल प्रबंधन सभी गांव वाले को अस्पष्ट जानकारी सामूहिक रूप दिया जाय। साथ ही एनके एरिया सी सी एल प्रबंधन द्वारा विस्थापित तथा प्रभावित गांव वाले के प्रति शैक्षणिक, चिकित्सा, कौशल विकास, समतलीकरण, प्राकृतिक पेड़, औषधीय पेड़ो का संरक्षण सहित मुद्दों पर ध्यान दें। कुछ तथा कथित व्यक्तियों के इसारे पर बड़ी परियोजना नही चलेगी। इसलिए ग्रामीणों ने सर्व सहमति से महाप्रबंधक एन के एरिया को विस्थापित प्रभावित के अनेकों जन समस्याओं को लेकर विरसा विस्थापित प्रभावित मंच के द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। मौके पर उमेश लोहरा, किशुन मुंडा, रवि भोगता,लालमणि भोगता,लालू मुंडा,रामप्रसाद मुंडा, विनोद भोगता,सुरेश मुंडा, नरेश मुंडा, मनकु मुंडा, मेघु मुंडा, राजकुमार भोगता, राजेश मुंडा सहित अन्य मौजूद थे। इसी तरह ताजा तरीन खबरों के लिए सुनते रहिए मोबाइल वाणी धन्यवाद