Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

कस्बे के तपोभूमि स्थित विरक्त आश्रम में अटेवा की मीटिंग ब्लाक संयोजक नीतिराज सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रही पुरानी पेंशन शंखनाद आंदोलन में शिक्षक कर्मचारी अधिकारियों के प्रतिभाग करने के लिए चर्चा की गई।

विश्वकर्मा जयंती पर अनुयाईयों ने नगर में निकाली विशाल शोभा यात्रा निकाली। डीजे व बजे बजे के साथ यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकल गई। मौदहा। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उनके अनुयाईयों ने नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर समाज के सैकड़ो लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपनी हाजिरी दर्ज कराई। भगवान विश्वकर्मा के जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों ने नगर के बड़ी देवी मंदिर से विश्वकर्मा भगवान की एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसमें भगवान विश्वकर्मा के अलावा आधा दर्जन से अधिक देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा में बैंड बाजों व डीजे की धुन में घोड़े थिरकते रहे। यह शोभा यात्रा नगर के बड़ी देवी से आरंभ होकर थाना चौराहा व मालिकुंआ चौराहा से तहसील मार्ग होती हुई गांधी विद्यालय मार्ग से पुनः देवी जी मंदिर पहुंची जहां वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनसे सीख लेने की बात कही। इस शोभा यात्रा में विश्वकर्मा समाज के सैकड़ो लोग शामिल रहे जिन्होंने इस शोभा यात्रा में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

जनपद में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की सक्रियता के चलते बीते दो दिन पहले मुस्कुरा कस्बे में हुई चोरी का माल ले जाते समय पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

मौसम में आए परिवर्तन से जनपद में संक्रमण फैल रहा है। मलेरिया और डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि तीन सौ मरीजों के सैंपल लिए गए थे जिसमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।