उत्तरप्रदेश राज्य के प्रयागराज ज़िला के हरचंदपुर गाँव से हमारे संवाददाता ने रिंकु देवी से बातचीत की। जिसमें रिंकु ने जानकारी दी की वो गलईचा बुनने का काम करती हैं। इससे उन्हें रोज के 200 रूपये की आमदनी होती है। रिंकु ने जानकारी दी की उनके पति का देहांत हो गया है। वो अपनी दो बेटियों का भरण पोषण खुद काम कर के कर रही हैं। इसलिए वो सभी दीदियों को कुछ रोजगार करने का सलाह भी देती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के प्रयागराज ज़िला से शिवधन यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से 35 वर्षीय वर्षीय मदीना बेगम से बात कर रहे है। मदीना बेगम कहती है कि ये समूह से पचास हज़ार लोन ली। इस लोन से कोस्मेटिक का दूकान चला रही है। रोज़गार करने से फायदा है। सभी दीदियों को रोज़गार करना चाहिए। लोन लेकर अपना अपना कारोबार करें