वृद्धाश्रम में रहनेवाले कटरा मोहल्ला निवासी तेजीलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि 6 बिस्वा जमीन मौजा हरदौली कांशीराम कालोनी के पीछे खरीदी थी। उस पर निर्माण कार्य शुरू करने पर प्रभावशाली लोग आपत्ति कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा। क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुमार वर्मा ने ज्ञापन में कहा कि धीरे-धीरे निजीकरण की ओर परिवहन निगम को धकेला जा रहा है। इससे कर्मचारियों का शोषण होगा। महंगाई भत्ते की किश्तों को समय से नहीं दिया जा रहा

पीडब्ल्यूडी ने पनगरा नहर कोठी से गढ़ा गांव के मजरा केवटन पुरवा तक नई सड़क का निर्माण कराया है। इसकी लागत एक करोड़ बताई गई। ठेकेदार ने बड़हर का पुरवा से केवटन पुरवा तक लगभग एक किलोमीटर पहले से बनी सीसी रोड के ऊपर तारकोल डालकर सड़क बना दी।

चिल्ला पावर हाउस में गुरुवार सुबह दस बजे कालूकुआं फीडर की सीटी फुंक गई। इससे कालूकुआं इलाके की बत्ती गुल हो गई। विभाग का दावा है कि तकरीबन आधा घंटे बाद इस फीडर को संकटमोचन फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करा दी गई। लेकिन सीटी फुंकने के कारण बिजलीखेडा, कनवारा फीडर शाम 4.25 से बंद कर दिया गया।

श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन शोभायात्रा निकाल कर गांव के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी विनोद कुमार शिवहरे ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया है। कथा प्रारम्भ होने के पहले दिन शोभायात्रा निकाली गई।

शहर के सिविल लाइन अशोक लाट निवासी शिवांश (17) पुत्र नवीन मिश्रा मंगलवार शाम बाइक से साथी छात्र से मिलने गया था। रात को वह डीएम कालोनी रोड से लौट रहा था। बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई थी। इससे उसका बायां पैर जांघ से टूट गया। घरवालों ने शिवांश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घरवालों ने 108 एंबुलेस में कॉल की। कॉल तो रिसीब हुई लेकिन एंबुलेस नहीं नसीब हुई

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Dengu case me dikhi 95% giravat

Pass machine se hoge ab dhaan ki khareed