उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने शीतलहर कोहरा के कारण विद्यालय समय परिवर्तन की मांग की है। जिससे अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पडे।

प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा आयोजित संगीत,कला की लिखित परीक्षा केंद्र नटराज संगीत महाविद्यालय में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

62 वर्षीय पत्र वितरक मो.हबीब अहमद पुत्र स्व.जहूर खान का झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

ब्लाक सभागार में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी हुई। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को टैबलेट बांटे गए। बीईओ रविन्द्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें सामान्य वर्ग के युवाओं की आयु सीमा बढ़ाई जाए। आरोप है कि पांच वर्ष पहले हुई सिपाही भर्ती में कम आयु होने से तमाम युवा भर्ती से वंचित रह गए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।

पुलिस लाइन में सीओ नरैनी नितिन कुमार का विदाई समारोह आयोजित हुआ। नितिन कुमार का जनपद बरेली स्थानांतरण हुआ है। एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी, सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह आदि ने नवीन पोस्टिंग पर शुभकामनाएं दीं। नितिन कुमार आठ मार्च 2021 को जनपद में नियुक्त हुए थे।

वैतरणी गंगा नदी के तट पर,मां कामाक्षी क्षेत्र में स्थित एशिया महाद्वीप के ग्राम गहमर में आयोजित एक कार्यक्रम में बांदा के डा.बृजेश गुप्ता को साहित्य सरोज शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

महादेवी कुशवाहा के स्मृति-न्यास पर आयोजित दो दिवसीय ‘कॉग्निशन आर्ट’ का रविवार को समापन हुआ। छात्र-छात्राओं की कला के प्रति रुचि एवं उनके हुनर को पहचानने एवं परखने के लिए आए चित्रकारों ने प्रतिभाओं को सराहा। वॉल पेंटिंग्स, रंगोली, विभिन्न प्रकार की कलाओं की जमकर प्रशंसा की।

ब्लॉक संसाधन केंद्र कमासिन में शैक्षिक सभागार में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसिलिंग हुई। उन्हें उचित सलाह भी दी गई।