उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला निर्वाचन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संगम इंटर कालेज चिल्ला में हुई। पूर्व शिक्षक विधायक एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के कई निर्णय शिक्षकों के विरोध में हो रहे हैं। आवाज बुलंद करने के लिए शिक्षकों को संगठित रहना होगा। अध्यक्ष संदीप और मंत्री रमेशचन्द्र को घोषित किया गया।

अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में शहर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथी,घोड़ा और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण,सीता,हनुमान की झांकी आर्कषण का केन्द्र रहीं।

खंगार समाज ने शहर के पल्हरी तिराहा स्थित महाराजा खेत सिंह चौक पर महाराजा खेत सिंह की जयंती मनाई। प्रतिमा पर मार्ल्यापर्ण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।

सुनिए बांदा फल मंडी के भाव जो कुछ इस प्रकार से है

सुनिए बांदा सब्जी मंडी के भाव जो कुछ इस प्रकार से है।

परमवीर सुपर लीग डे नाइट सीजन 5 के फाइनल में मेजर धन सिंह थापा टीम विजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम मेजर होशियार सिंह हीरो के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

तहसील के पिपरहरी गांव स्थित भुरेनेबाबा के स्थान पर दंगल का आयोजन किया गया। अरुण इटावा ने हुकुम फतेहपुर को कलाजंग दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। छोटू खप्टिहाकलां ने राजेश भुजौली को पट दांव लगाकर हराया।

कोतवाली क्षेत्र के भवई निवासी जोधन प्रसाद (70) किसानी करता था। सोमवार रात खेत से घर लौटा तभी रास्ते में सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घरवालों ने आग जलाकर उसका बदन सेका।

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में वीर बाल दिवस मनाया गया। आयोजित प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें अंशिका तिवारी प्रथम, सुरभि सविता द्वितीय और संस्कृति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

गुरू गोविंद सिंह जयंती अवसर गुरु परिवार के शहीदी को भाजपा द्वारा वीर बाल दिवस के रूप में मनाते हुए जनपद के सभी 16 मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुद्वारा में अरदास, प्रभात फेरी, संगोष्ठी,डिजिटल फिल्म प्रदर्शनी,सहित विचार परिवार के विद्यालयों, महाविद्यालयों में भाषण, गोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किए गए।