बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के मवई बुर्जुग गांव में दलित बस्ती के पास कच्चा रास्ता होने के वजह से लोगों को आने जानें मे दिक्कत होती है।

बड़ोखर खुर्द ब्लॉक ग्राम पंचायत मवई बुर्जुग गांव के ग्रामीणों को दिवाली के उपहार मे प्रधान मंत्री ग्रामीण उज्जवला योजना मे सिलेंडर देने को कहा था। उन लाभार्थियों को अभी तक कोई लाभ नही मिला है।

बड़ोखर खुर्द ब्लॉक ग्राम पंचायत मवई बुर्जुग गांव मे प्रधान के होते हुए नाली टूटी पड़ी हुई है। और नाली का पानी आम रास्ते से बह रहा है। जिससे लोगों को निकलने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और यहां कोई ध्यान भीं नही दिया जा रहा है।

बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के मवई बुर्जुग गांव में आर्यवर्त बैंक के पास कीचड़ और कूड़ा गंदगी क्या अंबार लगा हुआ है। जिससे आने जानें वाले को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बड़ोखर खुर्द के ब्लॉक मवई बुर्जुग में दलित बस्ती के पास पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी हुई है। जिसे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

*खबर का हुआ असर* *बांदा मोबाइल वाणी पर खबर लगने के बाद बाद जागा प्रशासन* बांदा,आज दिनांक 06.01.2024 को उपजिलाधिकारी अतर्रा व खान निरीक्षक बांदा द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम-महुटा मे स्वीकृत खनन अनुज्ञा-पत्र क्षेत्र की जांच की गयी। जांच में पायी गयी अनियमितताओं के दृष्टिगत अनुज्ञाधारक के विरूद्ध लगभग रू0 10.00 लाख अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। *

बांदा- 1350 KM की पैदल यात्रा पर अयोध्या धाम निकला राम भक्त 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का होना है. इसको लेकर पूरे देश में उत्साह है. देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. कोई पैदल पहुंच रहा है, तो कोई साइकिल या अन्य तरीकों से. इसी क्रम में अहमदाबाद से एक राम भक्त 1350 किलोमीटर की यात्रा पर अयोध्या धाम निकले हैं. जो शुक्रवार रात बांदा पहुँचे, जहां उनका स्थानीय लोगो ने जोरदार स्वागत किया.

बांदा -आज महर्षि सिद्धनाथ उच्चतर मा. वि. भदेहदू मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि श्री राकेश सचान जी कबिनेट मंत्री , श्री रामकेश निषाद जी जल शक्ति मंत्री, श्री आर के सिंह पटेल जी सांसद बाँदा चित्रकूट, श्री सुनील पटेल जी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला मंत्री श्री सदाशिव भारतीय जी, श्री अयोद्धया प्रसाद पटेल जी पूर्व राज्य मंत्री, श्री राममूरत पटेल जी विद्दयालय प्रबंधक, एवं अनेक गांवों से हजारों की संख्या पर लोग उपस्थित रहे, पवन तिवारी मण्डल महामंत्री पवैया भाजपा

यूको बैंक ने धूमधाम से मनाया अपना 82 वाँ स्थापना दिवस :— धूमधाम से मनाया गया बैंक का जन्मदिन , कटा केक - बाँदा , आवास विकास कालोनी स्थित यूको बैंक ने अपना 82 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । यूको बैंक की स्थापना 6 जनवरी 1943 को कलकत्ता प. बंगाल मे की गयी थी , इसकी स्थापना प्रसिद्ध उद्योग पति घनश्याम दास बिडला ने कलकत्ता मे की थी । जिसका 19 जुलाई 1969 को भारत सरकार द्वारा बैंक का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया । वास्तव में भारतीय बैंक का विचार सबसे पहले 1942 में ऐतिहासिक "भारत छोड़ो" आंदोलन के बाद भारतीय औद्योगिक पुनर्जागरण के अग्रदूत श्री जीडी बिड़ला द्वारा किया गया था। जल्द ही यह नवजात विचार वास्तविकता में आया और 6 जनवरी 1943 को , यूनाइटेड कमर्शियल बैंक लिमिटेड का जन्म कोलकाता में पंजीकृत और प्रधान कार्यालय के साथ हुआ था। पहले निदेशक मंडल में जीवन के सभी क्षेत्रों से आए देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने प्रतिनिधित्व किया था, देश में इसके 3000 से अधिक के साथ-साथ सिंगापुर और हांगकांग में इसके विदेशी केंद्र भी हैं। आवास विकास स्थित ब्रांच मे वर्तमान समय मे लगभग 4500 सेविंग खाते हैं वहीं अन्य सभी खाताधारको की बात करें तो इनकी संख्या 8000 से अधिक है । बाँदा ब्रांच मे योगेश कुमार बरसैंया वर्तमान मे शाखा प्रबन्धक हैं इनके साथ ही पंकज सिंह सहायक प्रबन्धक और बालेंद्र सिंह प्रधान खजांची के पद पर हैं । इन सभी के मृदुल स्वभाव के कारण और अपने ग्राहको के प्रति सम्मान की भावना के कारण बैंक निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है । आज शाखा प्रबंधक ने यूको बैंक मे आये हुये अपने सभी ग्राहको का आभार व्यक्त किया और केक काटकर अपने सभी ग्राहको का मुंह मीठा कराया गया । बैंक मे आये हुये सभी कस्टमरों मे प्रमुख रूप से राजेश पाण्डेय , उमा देवी ,सूरज त्रिपाठी , उत्तम कुमार ,रामबाबू, बउवा , बच्चा लाल , हिमांशु सिंह , राजेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों ग्राहको की उपस्थिती मे केक काटकर धूमधाम से बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बाँदा शाखा के आनंद सिंह , प्रीति , महेंद्र आदि ने आये हुये सभी ग्राहको का आभार व्यक्त किया ।

*BREAKING NEWS* *BANDA=* घर में घुसकर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला। शादी का दबाव बना रहा था युवक। युवती के मना करने पर किया जानलेवा हमला। युवती ने हमलावर युवक का नाम बताने से किया इनकार। हमलावर युवक युवती का बताया जा रहा है रिश्तेदार। हमलावर ने युवती के गले पर चाकू से किया वार। घायल यवती को जिला अस्पताल में कराया इलाज के लिए भर्ती। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए। डॉक्टर के अनुसार युवती के गले में गंभीर गांव। घटना बाँदा के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीएम कॉलोनी की।