ब्लॉक बबेरू की न्याय पंचायत सातर की ग्राम पंचायत उमरहनी प्रधान ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए सचिव दिलीप कुमार गुप्ता पर मनमानी और चहेती फर्मों में भुगतान का आरोप लगाया है।

बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के द्वारा बीए,बीकाम प्रथम,तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन भरने की तिथि 11 जनवरी तक बढ़ा दी है। डीएवी डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए विलंब शुल्क 500 रूपए के साथ 11 जनवरी कर दी गई है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। अब पूरा परिसर सौर ऊर्जा से रोशन होगा। यहां रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। यूपी नेडा से अधिकृतत कंपनी प्लांट लगा रही है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. एसके कौशल ने मंगलवार को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाने के कार्य का पूजन किया

आशा बहुओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के शिकायती पत्र दिया। कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में ड्यूटी लगा दी गई है। जिससे अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गलौली,बारा पेंटून पुल की समस्या को लेकर ग्रामीण 12 जनवरी को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देंगे। पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा मनमानी की जा रही है। जिससे लोगों को अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।

*हर प्रसाद बांदा और अखिलेश फतेहपुर के को-आर्डिनेटर बनायें गये* बांदा- कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा क्षेत्रों में क्वार्डिनेटर नियुक्त किए हैं। साथ ही इनसे संगठन की मजबूती पर बल दिया गया है। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र 48 बांदा- चित्रकूट के लिए प्रदेश महासचिव व कानपुर नगर के पूर्व अध्यक्ष हर प्रसाद अग्निहोत्री को कोआर्डिनेटर बनाया है। लोकसभा क्षेत्र 47 हमीरपुर के लिए प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी को कोआर्डिनेटर बनाया है। इसी तरह बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अखिलेश शुक्ला को फतेहपुर का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

अतर्रा के अनथुवा की महिला को प्रसव के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आठ नवंबर की सुबह वह स्त्रत्त्ी एवं प्रसूति रोग विभाग की इमरजेंसी से लातपा हो गई

हरदौली गांव के ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम नमन मेहता को शिकायती पत्र दिया। बताया ग्राम पंचायत हरदौली में एक सप्ताह से पेजजल आपूर्ति बाधित है। बताया कि अब तक टंकी से आपूर्ति की जा रही थी। वर्तमान में नमामि गंगे का कार्य चल रहा है, जिस वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सप्लाई नहीं मिल पा रही

राजकीय महिला डिग्री कालेज में माई-भारत विकसित भारत विषय के अर्न्तगत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गुनगुन प्रथम और कृति द्वितीय स्थान पर रहीं। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबेरू में संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। अभिभावक एवं शिक्षकों ने बच्चों के विकास और विद्यालय के भौतिक संसाधनों को पूरा करने पर चर्चा की।