Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोलर पावर पार्क के लिए जमीन को लेकर किसानों के साथ हुई वार्ता लीज अनुबन्ध के लिए तैयार हुए किसान मऊ, चित्रकूट सोलर पावर पार्क निर्माण के लिए ग्राम सभा और निजी भूमि को लेने के उद्देश्य से क्षेत्रीय काश्तकारों के साथ बैठक की गयी। जिसमें किसानों द्वारा लीज पर जमीन देने की सहमति जताई गई। भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त उमक्रम टुस्को लिमिटेड द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मन्त्रालय द्वारा 800 मेगावाट अल्ट्रमेगा सोलर पावर पार्क परियोजना मऊ तहसील के बरगढ़ व सेमरा क्षेत्र में स्थापित हो रही है। जिसमें सितम्बर 2020 को सौर उर्जा के लिए टुस्को लिमिटेड की स्थापना की गयी। इसमें 800 मेगावाट सोलर पावर पार्क के लिए लगभग 3400 एकड भूमि अधिगृहित किया जाना है। यह भूमि 17000 / प्रति एकड़ / प्रति वर्ष एवं पांच प्रतिशत बढोत्तरी के साथ प्रत्येक तीन वर्ष के अनुसारअधिग्रहित की जानी है। वर्तमान समय में कुल 2280 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। जिसमें 955 एकड़ ग्राम सभा एवं 1325 एकड़ निजी भूमि ली जा चुकी है। । लगभग 75 फीसदी अधिग्रहण के शेष अधिग्रहण का कार्य चल रहा भूमि अधिग्रहण के सम्बन्ध में बरगढ़ के ग्राम पंचायत सचिवालय में मऊ के उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, दुस्को लिमिटेड के सीईओ आदि के साथ स्थानीय किसानों के लीज अनुबन्ध को है। लेकर वार्ता की गयी। जिसमें निजी भूमि लीज अनुबन्ध के लिए सहमति तथा 800 मेगावाट अल्ट्रामेगा सोलर पावर पार्क परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिससे भारत सरकार की महत्वाकाँक्षी परियोजना निर्धारित समय में सुचारू । रूप से स्थापित हो सके। वार्ता के दौरान बरगढ़ व सेमरा के किसानों व ग्राम प्रधान के द्वारा परियोजना लीज अनुबन्ध के लिए पूर्व आश्वासन व सहमति दी गयी।
मऊ, चित्रकूट । जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द के निर्देश पर सोमवार को तहसील मुख्यालय मऊ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। साथ ही प्रमुख मार्गों का एक बार हटवाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना करने की चेतावनी भी दी गयी। मऊ के उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी जय करण सिंह, नायब तहसीलदार विवेक कुमार, मऊ थाना के अपराध निरीक्षक अभयराज सिंह ने नगर पंचायत और पुलिस टीम के साथ सोमवार को मऊ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मऊ बस स्टैण्ड, बियावल रोड, बाजार रोड, टाकीज रोड में अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि नाले की सीमा के बाहर सामान न रखें। अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में समस्या होती है। ऐसे में स्वेच्छा से सभी लोग अतिक्रमण हटा लें। ऐसा न होने पर बल पूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही एक बार अतिक्रमण हटवाने के बाद यदि किसी व्यक्ति ने दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने नगर क्षेत्र के दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने को कहा।
आज शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधायक चित्रकूट सदर माननीय श्री अनिल प्रधान जी ने नियम 56 के अंतर्गत जनपद चित्रकूट के ग्राम पंचायत मऊ ब,ग्राम पंचायत कौंहारी-साईपुर के मध्य एवम सरधुआ क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग करते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया,उन्होंने बताया कि यदि इन क्षेत्रों में राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना करा दी जाए तो सैकड़ों ग्राम पंचायतों के बच्चों को उच्च शिक्षा से लाभान्वित किया जा सकता है तथा हमारे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सुदूर क्षेत्र जाने से बचाया जा सकता है। नियम 51 के अंतर्गत श्री विधायक ने माननीय सदन का ध्यान रसिन बांध से बरुआ बांध तक लिंक नहर का निर्माण कार्य कराए जाने हेतु आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि इस लिंक नहर का निर्माण कार्य करा दिया जाय तो बरुआ बांध से जुड़े सैकड़ों गांवों की हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जा सकता है तथा किसानों को समय से पानी की उपलब्धता कराई जा सकती है तथा नियम 301 के अंतर्गत ओरा नहर में कोठी का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की। इस नहर में कोठी का निर्माण न होने से किसानों की रबी एवम खरीफ की फसल सूख जाती है,किसानों को समय से पानी नहीं मिल पाता है अतः इस नहर में कोठी का निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। अपने अतारांकित प्रश्न में प्रदेश के छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु सरकार से जवाब मांगा जिसके उत्तर में सरकार ने बताया कि प्रदेश के अंदर एवम प्रदेश से बाहर अध्यनरत सामान्य एवम अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति की जा रही है जिस पर विधायक श्री अनिल प्रधान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र - छात्राओं के साथ अन्याय कर रही है,प्रदेश सरकार ऐसी नियमावली बनाए कि किसी भी शिक्षार्थी के साथ भेदभाव न हो सभी को एक समानरूप से शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाय। बुंदेलखंड क्षेत्र में पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में माननीय श्री अखिलेश यादव जी द्वारा बनाए गए ग्रामीण अवस्थापना केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की।बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण के जवाब में सरकार ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गोंडा गांव के 0 चैनेज से प्रारंभ होकर रानीपुर खाकी गांव के पास से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 135बी.जी. निकट गांव अहमदगंज तक विस्तारित किया जाना प्रस्तावित है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
