शर्म नहीं ,सम्मान है हिंदी ही हमारा अभिमान है आज का दिन ख़ास है। आज ही के दिन यानि 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्ज़ा मिला और इसी के सम्मान में साल 1953 से प्रतिवर्ष हिंदी दिवस आधिकारिक रूप से मनाया जाता आ रहा है। हिंदी दिवस मानाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का महत्व को उजागर करना और हर क्षेत्र में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 2021 की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में आर्थिक समानता में महिलाओं की संख्या 58 फीसदी है। लेकिन पुरुषों के बराबर आने में उन्हें अभी सदियां लग जाएंगी। 156 देशों में हुए इस अध्ययन में महिला आर्थिक असमानता में भारत का स्थान 151 है। यानी महिलाओं को आर्थिक आजादी और अचल संपत्ति का हक देने के मामले में एक तरह से हम दुनिया में सबसे नीचे आते हैं। दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के जीवन का बड़ा समय इन अधिकारों को हासिल करने में जाता है, अगर यह उन्हें सहजता से मिल जाए तो उनका जीवन किस तरह आसान हो सकता है? *----- महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों तक पहुंच में सुधार के लिए कौन- कौन से संसाधन और सहायता की आवश्यकता हैं?
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से गीता यादव की बातची मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा से हुई। मीणा देवी यह बताना चाहती है कि वह अगरबत्ती का बिज़नेस करना चाहती है। उनको मदद की जरूरत है।
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से सावित्री देवी की बातचीत कलावती देवी से हुई। कलावती देवी यह बता रही है कि वह कुछ बिज़नेस करना चाहती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से सावित्री देवी,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह घर में बच्चों के लिए छोटा विद्यालय खोल कर बच्चों को पढ़ाना चाहती है। अगर बच्चों की संख्या बढ़ेगी तो लाभ भी होगा और इस माध्यम से ये बाद में विद्यालय का विस्तार कर सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से गीता यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना यादव से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए। महिला कार्य में अभी काबिल है ,लेकिन अगर जब महिला असक्षम रहती है तो उनके बच्चे भी उनका साथ नहीं देते है। ऐसे में महिला के पास जमीन होना ज़रूरी है ।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे औपचारिक और अनौपचारिक तरीकों से लोन लेने के विषय में श्रोताओं की राय
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से गीता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि वह मोमबत्ती का बिज़नेस करना चाहती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से जागीराम यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गौरव चौधरी से हुई। गौरव चौधरी यह बताना चाहते है कि जिस प्रकार पुरुष के नाम से जमीन होता है , उसी प्रकार महिला के नाम से भी जमीन होना चाहिए। अगर उनको अधिकार मिलेगा तो वह आगे बढ़ेगी।
