उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वृक्षारोपण बहुत जरुरी है। वृक्षारोपण से प्रदुषण कम होता है ,जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन अधिक सुरक्षित होता है। पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं एवं पर्यावरण को बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू वर्मा से साक्षात्कार लिए। रेनू वर्मा ने बताया कि ये पशुपालन करना चाहती हैं। इसके लिए इनको सहयोग चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हर साल 5 जून का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है. इस दिन लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है.हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष (2024) विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है, "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन।" यह स्वस्थ भूमि को वापस लाने,और पानी की कमी का प्रबंधन करने से जुड़ा है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की अगर हम पेड़ लगाते हैं तो हमें कई लाभ मिलते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए भी हम पेड़ों की ही छाया में जाते हैं। ऐसे में पेड़ों का होना जरुरी है

यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के द्वारा निकाली गई ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. इन पदों पर कुल 1010 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं के साथ आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है https://pb.icf.gov.in । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21-06-2024 है।

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से रानी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बड़ा योगदान रहता है। नई पीढ़ी की महिला संगठित तथा असंगठित क्षेत्रों में अपने लिए रोजगार पैदा करने के साथ दूसरों को भी रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से रानी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला आर्थिक शशक्तिकरण का अर्थ बताया

दोस्तों , सूरज की तपन बढ़ रही है और प्यास है कि खत्म होने का नाम नहीं लेती! हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में पीने के पानी का साधन क्या है? क्या आप प्राकृतिक स्त्रोतों, जैसे कुएं, तालाब, पोखर से पानी लाते हैं? अगर आपके क्षेत्र में पानी के प्राकृतिक स्त्रोत नहीं हैं तो क्या पानी के लिए बोरवेल लगवाया है? या फिर पानी की सप्लाई हो रही है? क्या आपको पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो इससे आपके लिए कितना आर्थिक खर्च बढ़ गया है? क्या पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र के प्राकृतिक पानी के स्त्रोतों को बचाने का काम नहीं कर रही है? क्या आपमें से कोई व्यक्ति ऐसा है, ​जो पानी के स्त्रोतों को बचाने की कोशिश कर रहा है? अगर है तो उनके प्रयासों के बारे में बताएं. अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की पानी ही जीवन है और अगर हम पानी को सुरक्षित रखेंगे तो हमारे शहरों या गांवों में रहने वाले सभी लोग भी सुरक्षित रहेंगे। भारत में यह गर्मियों का मौसम है। ऐसी कई जगहें हैं जहाँ हम पानी खरीद कर पीते हैं। इसलिए हमें मिल कर जल संरक्षण के प्रयास करने चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की कल कल मौसम बहुत खराब था रात में तूफ़ान और उसके साथ बारिश भी हुई थी। कई किसान इस बात से चिंतित थे कि वे अपने खेतों में कितना पानी डालेंगे। लेकिन बारिश बहुत अच्छी हुई और किसानों के लिए बहुत फायदेमंद रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।