आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे हमारे श्रोताओं की राय की उन्हें यह कार्यक्र्म सुन कर क्या लाभ हुआ।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन दिनों गर्मी बहुत पड़ रही है और धूप भी बहुत तेज रहता है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए बहुत सारे घरेलू उपाय कर सकते हैं। जैसे - नौ बजे के बाद घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। गर्मी की चपेट में आने से बहुत नुकसान होगा और स्वास्थ्य ख़राब हो जाएगा। गर्मी से सावधान रहें । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मी के मौसम में किसान और मजदूर खेतों में काम कर रहे हैं। धुप भी बहुत तेज है। इस परिस्थिति में खुद को गर्मी और धूप से बचा कर रखना चाहिए .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रदूषण का सीधा संबंध प्रकृति से मानते हैं, लेकिन यह सिर्फ किसी भी एक चीज़ को होने वाली हानि या नुकसान से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि उन सभी प्राकृतिक संसाधनों को खराब करने या व्यर्थ करने से है जो हमें प्रकृति ने बड़े ही सौंदर्य के साथ सौंपे हैं। यह कहावत हम सबने सुनी और पढ़ी है कि जैसा व्यवहार हम प्रकृति के साथ करेंगे वैसा ही बदले में हमें प्रकृति से मिलेगा। मिसाल के तौर पर हम कोरोनाकाल के लॉकडाउन के समय को याद कर सकते हैं कि किस प्रकार प्रकृति की सुंदरता देखी गई थी, जब मानव निर्मित सभी चीज़ें (वाहन, फैक्ट्रियाँ, मशीनें आदि) बंद थीं और भारत में प्रदूषण का स्तर कुछ दिनों के लिए काफी कम हो गया था या कहें तो, लगभग शून्य ही हो गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से मुस्कान वर्मा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अक्सर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। यह भेदभाव उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने से रोकता है। लड़कियों के खिलाफ घरेलू हिंसा जैसे बाल विवाह और अन्य जैसे बाल विवाह और दहेज भी बहुत खराब नियम हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से पूनम वर्मा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि गर्मी में पानी की कमी हो रही है। पानी के बिना अनाज कैसे उगाएंगे। पानी के बिना जीवन मुश्किल है।
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला के जमुनहा प्रखंड से मुस्कान वर्मा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को शिक्षा प्रदान करना चाहिए। शिक्षा के अभाव में महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। पुरुषों के बराबरी नहीं कर सकती है। इससे महिलाओं को दिक्कत होती है। महिलाओं सशक्त होना पड़ेगा।
Transcript Unavailable.
यह नौकरी उनके लिए है जो स्काईडेकॉर लेमिनेट्स के साथ जुड़कर अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल नोएडा उत्तरप्रदेश होगा। ग्रेजुएशन पास वैसे व्यक्ति जिनके पास एक वर्ष कार्य करने का अनुभव हो साथ ही कंप्यूटर में काम करने की दक्षता प्राप्त हो वो व्यक्ति इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के अनुसार प्रतिमाह 25,000 से 30,000 रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है :8800777731 .
