"कौन बनेगी बिजनेस लीडर" एक ऐसा कार्यक्रम है जो महिलाओं को व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह सैइदा बेगम जैसी साहसी महिलाओं की कहानियों के माध्यम से दर्शाता है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला सफल उद्यमी बन सकती है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधों में आयरन की कमी और अधिकता के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो अपने बच्चों के सेहत का विशेष ख्याल रखती हैं। बच्चों को घर का बना पौष्टिक आहार खिलाती हैं। बच्चों को बाहर के पैकेट बंद वाले खाने का सेवन नहीं करने देती हैं। बच्चे तो जिद्दी होते हैं। लेकिन अभिभावक को इस बात की जानकारी होती है की पैकेट बंद खाने या स्नैक्स बच्चों की सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए उन्हें अपने बच्चों को ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रखना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अभी भी इस समाज में स्त्री को शिक्षा का समान दर्ज़ा दिलाने की जागरूकता है। कहीं न कहीं आज भी कुछ घरों में भेदभाव की प्रचलन है जिसके चलते सिर्फ लड़कों को ही शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति होती है। इस देश में महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने की ज़रूरत है। जब महिलाएं अपने अधिकारों से परिचित होंगी तभी वह सही कदम उठा पाएंगी। कई सामाजिक एवं राजनितिक संगठन और संस्थानों को स्त्री शिक्षा के महत्व के लिए इस समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षित करने से न सिर्फ एक सभ्य परिवार का निर्माण होता है बल्कि एक सभ्य समाज का भी निर्माण होता है, और देश के विकास को गति मिलती है। शिक्षित महिला एक मां के रुप में न सिर्फ अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देती है, बल्कि एक शिक्षित महिला समाज के विकास में और राष्ट्र की उन्नति में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गर्मी की लहर के दौरान बाहर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम। यह कहानी एक परिवार के माध्यम से लू से होने वाले खतरों, चिकित्सा सलाह और सुरक्षा उपायों को दर्शाती है, साथ ही श्रोताओं को जागरूक करने का प्रयास करती है। आपकी राय में इस भीषण गर्मी में किस तरह से बाहर काम करने वाले लोग अपना ध्यान रख सकते हैं? हम किस तरह से इन लोगों की मदद कर सकते हैं?

महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक स्वतंत्रता के लिए ऐसा क्या किया जा सकता है कि जिससे कि उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सके, और एक स्वतंत्र नागरिक के तौर पर माना जा सके बनिस्बत इसके कि वह किसी की बेटी या किसी की पत्नी है? जबकि संविधान महिला और पुरुष में भेद किये बिना सबको समान मानता है, इसका जवाब है, भूमि अधिकार और संपत्ती पर हक। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं ? *----- "* इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं की सशक्त भूमिका रही है, उसके बाद भी अभी तक उन्हें विकास की मुख्यधारा में नहीं लाया जा सका है, आपको इसके पीछे क्या कारण लगते है ? * महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किस तरह के सुधारों की आवश्यकता है? "

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से पवन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन दिनों टी 20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट चल रहा है। कल 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो अपने बच्चों को खेल-खेल में या कहानी के माध्यम से नई चीजें सिखलाती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शीला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार नये सत्र से स्कूल स्तर पर नई श‍िक्षा नीति (NEP) को पूरी तरह लागू करना चाहती है। अभ‍िभावकों के मन में सबसे पहले ये सवाल आता है कि यद‍ि उनका बच्चा जुलाई माह में छह साल का पूरा नहीं होता तो क्या उसका दाख‍िला नहीं हो पाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।