उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से सावित्री देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम बताया कि अनपढ़ महिलाओं को घर से बाहर निकलने की आज़ादी नही होती है। ऐसी महिलाएं अगर चाहें तो घर में रहकर ही कोई काम कर सकती हैं। महिलाएं कमजोर नही हैं वो अपना अधिकार छीनना जानती हैं।महिलाएं पशुपालन कर के अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। मेहनत कर के पैसे कमा सकती हैं और आज़ादी ले सकती हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दोस्तों, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन ने महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया। इसने उन्हें शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण के द्वार खोलने का अधिकार दिया। आज भी, स्वतंत्रता सेनानी महिला सशक्तिकरण और समानता के लिए संघर्ष करने वाली असुविधा के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई हैं। लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को भूमि अधिकार प्रदान करना न केवल न्याय और समानता का प्रश्न है, बल्कि यह हमारे समाज के पूर्ण और सही मायनो में विकास और समृद्धि के लिए भी बहुत अधिक आवश्यक है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- महिलाओं के लिए भूमि का अधिकार मिले इसके लिए आप क्या करना चाहेंगे, आपके हिसाब से महिलाओं को भूमि का अधिकार न मिलने से पुरुषों में सबसे बड़ी अड़चन क्या है? और इसे कैसे दूर किया जा सकता है, *----- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित महिलाओं को किस तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली, और उसके समाज पर उसका क्या प्रभाव आया? *----- आपके हिसाब से महिलाओं के सशक्त होने से समाज में किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
दोस्तों, कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखकर इस गर्मी में अपने शरीर के साथ साथ घर को भी बनाएं थोडा ठंडा ठंडा, कूल कूल | कैसे? आइये इस कार्यक्रम में जानते है |
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती ज़िला से गीता यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना से बातचीत कर रही है। ये बताती है कि जमीन में महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के पास कुछ रहना चाहिए जिससे आगे चल के उन्हें कोई सुविधा हो क्योंकि बड़े होकर कभी कभार बच्चे भी साथ नहीं देते है
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिला देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय सूती कपड़ा पहनना चाहिए। पानी का अधिक सेवन करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से पवन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्रावस्ती जिले में दो दिनों से बादल छाए हुए थे और आज जम कर बारिश हुई है। इस बारिश से किसान बहुत खुश हैं और वो अपने खेत में रोपाई कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नमस्कार साथियों ,मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो मिस्टर ब्राउन बेकरी फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़कर पैकिंग ऑपरेटर के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल लखनऊ उत्तरप्रदेश होगा। वैसे व्यक्ति इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है जिन्होंने 12 वीं की परीक्षा पास किया हो और उन्हें इस पद पर काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव प्राप्त हो। साक्षात्कार में चयनित व्यक्ति को प्रतिमाह उनके कार्यदक्षता अनुसार 15 हज़ार रूपए से 30 हज़ार रूपए दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी लेने के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 05224113205 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
गर्मी की चुनौतियां और समाधान, गर्मी से उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए व्यावहारिक सुझाव।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
