उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पूरे देश में सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है। तापमान बढ़ रहा है और पूरे राज्य में तापमान 46 से 47 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का दिनचर्या भी बिगड़ गई है। धूप के कारण लोग घर से बाहर नहीं जा रहे है जिससे रोजी रोटी में संकट पड़ रहा है। लू का कहर ज़ारी है। लोग बीमार पड़ रहे है। आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण लोगों को बीमारी के कारण आर्थिक हानि हो रही है। तापमान बढ़ने का मूल कारण है कि लोग पेड़ों को विकास के नाम पर काट रहे है