उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमें अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के उपाय करने चाहिए। आज पर्यावरण को बचाने की चर्चा हर तरफ बहुत आम हो गई है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बद से बदतर होती जा रही है। इसे प्रदूषित करने के लिए मनुष्य स्वयं जिम्मेदार हैं। पर्यावरण इतना प्रदूषित हो गया है कि अब इसे शुद्ध करने और साफ करने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। मनुष्य अपनी बेहतरी के लिए प्रकृति का दोहन करना जारी रखा और भूल गए कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कारण विभिन्न प्रकार के विनाश यानी प्राकृतिक आपदाओं को देख रहे हैं। समुद्र का स्तर बढ़ रहा है अब समुद्री सीमा के सीमावर्ती पहाड़ी शहरों में तूफान की लहरें अक्सर देखी और सुनी जाती हैं