उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज , ग्राम जमनहा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी जगनारायण से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाओं को रोजगार मिलना चाहिए तभी समाज का विकास होगा। महिलाओं को अगर रोजगार मिल जाये तो वो घर से बाहर जाकर काम कर सकती है। महिलाये अगर खुद का व्यापार करती है तो वो सफल हो सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला, ब्लॉक कटरा बाजार , ग्राम बनगाँव से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी ज्ञान प्रसाद से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा से ज्याद ध्यान देना चाहि। महिलाओं को जब नौकरी मिलेगी तभी वो आगे बढ़ सकेंगी। महिलाओं को व्यापार और रोजगार से जोड़ना चाहिए तभी वो आगे बढ़ेंगी। महिलाओं को खुद का व्यापार करना होगा, शिक्षित महिलायें समाज को आगे ले जाएंगी और तभी हमारा समाज विकास कर पायेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे समाज में गरीबी बढ़ गयी है महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक काम करती हैं लेकिन फिर भी महिलाओं के पास खाना नहीं होता। महिलाओं को सभी अधिकार होने चाहिए उन्हें कोई कोर्स करवानी चाहिए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। उनका कहना है अभी हमारा समाज पिछड़ा हुआ है हमारा संस्कृति ऐसी है कि हम महिलाओं को बाहर जाकर काम नहीं करने देते लेकिन ये जल्द ही बदलेगा। सरकार शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास करे।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बहुत आवश्यक है। महिलाओं को जमीन और पढ़ाई लिखाई नौकरी हर जगह अधिकार होना चाहिए। पुरूष महिलाओं को समाज में बराबर का अधिकार देना नहीं चाहते जबकि हर क्षेत्र में उनकी बराबर भागीदारी है। हमारे समाज में दर दर की ठोकरे खा रही हैं महिलायें क्योंकि जब तक महिलाएं पढ़ेंगी लिखेंगी नहीं तो आगे कैसे बढ़ेंगी उन्हें समाज में बाहर निकलना चाहिए उन्हें हर क्षेत्र में अवसर मिलना चाहिए। वे स्वयं तलाश करे की उन्हें कहां जाना है क्या करना है। कुछ लोगों की यही मानसिकता छोटी है जिसके कारण महिलाएं पीछे हैं यही कारण है कि समाज पीछे रह रहा है, आगे विकास नहीं कर रहा है। उनका कहना है जीविका चलाने के लिए महिलाओं को कोई न कोई साधन अपनाना ही पड़ेगा
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे स्वास्थ्य बीमा के बारे में
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
