उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक हुजूरपुर से बता रहे है की हमारे समाज में अधिकतर महिलायें अपने घर के काम काज में अपने समाज व्यतीत करती है। इन सब कार्यो में उलझे रहने के कारण महिलायें जागरूक नहीं हो पा रही है। हमारे समाज में बहुत सी महिलायें है जिनके पास कुछ भी नहीं है। कड़ी मेहनत करने के बाद भी महिलायें इस महंगाई में अपने परिवार का गुज़ारा नहीं कर पाती है। अपना व्यापार करने के लिए पूंजी के आभाव में महिलायें दर दर की ठोकरे खा रही है। सरकार महिलाओं के लिए बाहत से योजनाए चला रही है और अब महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर सकती है।सरकार महिलाओं के लिए बहुत कुछ कर रहे है , इसलिए महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक हुजूरपुर से बता रहे है की महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी तभी वो किसी प्रकार के नौकरी में भाग ले सकती है। हमारे समाज में कई नौकरियां भारत सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, इसलिए महिलाएं फॉर्म भरकर निजी या सरकारी रूप से अपना काम कर सकती हैं। देश के हर क्षेत्र और विभागों में महिलाओं के लिए काम उपलब्ध है। हर माता पिता का एक सपना होता है कि हमने अपनी बेटी को शिक्षित करके उसे इतना कुछ दिया है और अब उसे नौकरी करते देखना चाहते है। भ्रष्टाचार के कारण बहुत सी बेटियां नौकरी से वंचित रह जाती है। अशिक्षित महिला घरो में रहकर अपने परिवार को पाल रही है। पुरुष वर्ग नहीं चाह रहे है की महिलायें अपने घरो से बाहर निकले, हमारे समाज में महिलाओ के साथ अत्याचार भी हो रहा है। समाज को भी सोचना चाहिए की हमें महिलाओं को शिक्षित व जागरूक करना चाहिए। समाज को सभी को साथ लेकर चलना होगा तभी हमारे देश का विकास हो पायेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक हुजूरपुर से बता रहे है की हमारे समाज में महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है,तभी वो आगे बढ़ सकेंगी।सरकार के द्वारा बहुत सारे योजनाएं चलाये जा रहे है जैसे उन्हें हर जगह काम दिया जा रहा है। सरकार की मदद से महिलायें खुद का व्यापार भी कर सकती है, सरकार महिलाओं को हर जगह सहायता कर रही है। महिलायें जब शिक्षित होंगी तभी वो कच भी कर सकती है, पर पुरुष वर्ग ये सोचते है की अगर हम महिलाओं को नौकरी करने देंगे तो घर का काम कौन करेगा।यही कारण बहुत से लोग महिलाओं को घरो से बाहर नहीं निकलने नहीं देते है। यही कारण महिलाओं को दबाया जाता है उन्हें आवाज़ नहीं उठाने दिया जाता है। परिवार के वजह से ही महिलायें घरो के अंदर बंद है और दर दर की ठोकरे खा रहे है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम बरवलिया के निवासी राम दुलारे से साक्षात्कार लिया।राम दुलारे ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटियों को भी हिस्सा मिलना चाहिए, क्युकी बेटा और बेटी एक ही माता पिता के संतान है। बेटियों को पूरा हक़ है अपने पिता के सम्पति में और उनको पूरा अधिकार भी है
ये रेशम का धागा नहीं बहन का प्यार है यही तो खट्टे-मीठे रिश्तों की तकरार हैं भाई की कलाई की शोभा जिससे होती है वो और कुछ नहीं रक्षा बंधन का त्यौहार है नमस्कार /आदाब, दोस्तों ,सावन पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है, रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के लिए बेहद ही खास दिन होता है। भाई की कलाई पर राखी बांधना बहन की ओर से स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक है, और परिणामस्वरूप, भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। भाई अक्सर अपनी बहनों को पैसे या उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। रक्षाबंधन का पर्व न सिर्फ भाई -बहन के प्यार को दर्शाता है बल्कि यह पर्व पारिवारिक सुरक्षा का प्रतिक भी है साथ ही यह पर्व एकजुटता और जिम्मेदारी की भावना की सराहना करता है। श्रोताओ मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को भाई-बहन की पावन पर्व रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं !
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर मौज सिंहपुर ग्राम घिसौना चाय पूर्वा से विमला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। सरकारी योजनाओ का कोई भी लाभ नहीं मिलता है। सरकार के द्वारा दिए गए योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। न पेंशन और न ही आवास का लाभ मिला है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय सेन तिवारी से साक्षात्कार लिया।उन्होंने बताया कि आज कल लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं है, परन्तु कुछ लोग बेटियों को अधिकार देते है और कुछ लोग अधिकार नहीं देते है।अगर बेटियो को भूमि का अधिकार मिल जाता है तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्तानीय निवासी से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि पानी की कमी से फसलों में कई तरह के घास और कई तरह के रोग लग गए हैं जिससे किसान और फसल दोनों काफी प्रभाव पड सकता है। कम बारिश होने के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है और बहुत सी चीज़े भी महंगी हो गई है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री अशोक झा जीवामृत और घनामृत खाद बनाने के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा तिवारी से साक्षात्कार लिया।सुषमा तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार के लिए शिक्षित और जागरूक होना चाहिए ।सरकार की जिम्मेवारी है कि वो इस कानून के प्रति महिलाओं को जागरूक करें।
