उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से केसर पांडे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता के पास जमीन है अगर बेटे को अधिकार मिल रहा है तो बेटियों को नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बेटी की शादी में दहेज भी देना होता है ऐसे में पैसे भी खर्च करें और जमीन भी दें यह सही नहीं है। अगर बेटी का अधिकार लेना चाहती है,तो भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगा। उनके रिश्ते में बहुत बड़ी दिक्कत आ जाएगी उसे मायके में कोई देखना नहीं चाहेगा। पिता कुछ दे भी दे लेकिन भाई मजबूर हो के ही देगा जमीन। ऐसे में बहुत दिक्कत होगी
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दयाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि यदि लड़की है तो उसे भी पिता की संपत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक पांडे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता की संपत्ति में भाई को अधिकार मिल रहा है तो बहन को अधिकार नहीं मिलना चाहिए ये सरासर गलत है। क्यूंकि अगर लड़की की शादी हो रही है और पिता के पास दस बीघा जमीन है और अकेला लड़का है और एक लड़की है अगर आधा दे देगा उसे और लड़की की शादी का खर्चा छह से सात लाख हो रहा है तो उसे वह कैसे देगा। तो वे उसे अपने जमीन से नहीं दे सकते हैं। इसलिए बेटियों को भूमि का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है भाई और बहन का रिश्ता बहुत पवित्र होता है और अगर 10 बीघा जमीन को दो हिस्सों में बाँट लेंगे तो बहन भाई के रिश्ते में दरार हो जाएगी और बहन भाई का आना जाना भी बंद हो जाएगा। साथ ही बहुत बड़ा मनमुटाव हो जाएगा बेटियों को अपने ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए मायके में नहीं मिलना चाहिए
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू टमाटर की नर्सरी तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा भाटी कुंडा लौकही गांव हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शीतला प्रसाद मौर्य से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है, जब वो शक्षित होंगी तभी उनका विकास हो पायेगा। जब तक महिलायें अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी तब तक वो जागरूक नहीं हो पाएंगी।अगर महिला के भाई नहीं है तो पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है और शादी के बाद भी हिस्सा ले सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा बरही लौकही गांव बरही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद कलीम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि लड़की की शादी में एक भाई के हिस्से के बराबर खर्च होता है और फिर भी शादी के बार बहन अगर पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगती है तो, इससे विवाद ही पैदा होगा। शहरी क्षेत्रों में ये लागू हो सकता है , लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ये सही नहीं रहेगा। भाई नहीं रहने पर भी अधिकार नहीं हो सकता है। बच्चो की शिक्षा के लिए अगर मजदूरी भी करना पड़े तो भी उन्हें शिक्षा देना चाहिए, आज के युक में शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। जोर जबरदस्ती कर के भी अपने बच्चो को पढ़ना चाहिए
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा जलालपुर गांव नईहवेली से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से छेदीराम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शादी से पहले मायके में और शादी के बाद ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए पढाई बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कैलाश से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि लड़कियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नानमून से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए, पर मिलता नहीं है। महिलाओं को राशन भी नहीं मिल रहा है। महिलाओं को शिक्षित करना भी जरुरी है
