उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शेरू भाई से बातचीत की शेरू भाई का कहना है महिलाओं को उनका अधिकार मिल नहीं रहा है क्योंकि उन्हें शिक्षा नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा इतनी महंगी हो गयी है कि लोग बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में अच्छे से पढ़ाई नहीं होता है इसलिए प्राइवेट स्कूलों में भेजना पड़ता है। अशिक्षित होने के कारण आज महिलाओं का शोषण हो रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुक्मणी से बातचीत की।रुक्मणी का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है वे अपने बच्चों को भी पढ़ा रही हैं

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गन्ने की फसल में लगने वाला पायरिल्ला कीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता देवी से बातचीत की। सीता देवी का कहना है कि महिलाओं का शादी से पहले पिता की संपत्ति में अधिकार रहता है शादी के बाद ससुराल में अधिकार रहता है। महिलाओं को शिक्षा मिलना जरूरी है वे अपने बच्चों को भी पढ़ा रही हैं। उनका कहना है आंगनवाड़ी से उन्हें राशन भी मिलता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से बातचीत की। अनीता का कहना है कि महिलाओं को शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है महिला पुरूष दोनों माँ के संतान होते हैं लेकिन मायके में भाइयों का अधिकार होता है महिलाओं को ससुराल में ही हिस्सा लेना चाहिए।उनके माता पिता उन्हें नहीं पढ़ाये हैं इसलिए वे नहीं पढ़े हैं। उनका कहना है पहले कोई सुविधा नहीं मिलता था अब सरकार सहायता कर रहा है तो लड़कियों को अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नानकाई से बातचीत की। नानकाई का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों को पढ़ाना चाहिए लेकिन गरीबी के कारण नहीं पढ़ा पाते हैं। नानकाई ने बताया उनके पांच बच्चे हैं जिसमे से वे एक बच्चे को पढ़ा रही हैं। उनका कहना है लोन लेकर वे भैंस पालन कर रही हैं ,समूह से लोन ले रही थी महिलाएं लेकिन जमा करने के डर से उन्होंने वापस कर दिया

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी देवी से बातचीत की। बातचीत में मुन्नी देवी का कहना है कि महिलाओं का अधिकार ससुराल में होना चाहिए मायके में उन्हें अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बच्चों को पढ़ाना चाहिए। उनका कहना है बच्चों को नौकरी मिलेगा तभी तो उन्हें पढ़ाया लिखाया जाए क्योंकि उनके पास खाने के लिए गल्ला नहीं मिलता है तो बच्चों को कैसे पढ़ायेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकी देवी से बातचीत की। बातचीत में जानकी देवी का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए मायके में नहीं। कानून बहुत बना है लेकिन मायके में हिस्सा नहीं चाहिए। उनका कहना लड़कियों को शिक्षा बहुत जरूरी है उनके चार बच्चे हैं और वे उन्हें पढ़ा रही हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जानकी का कहना है कि सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाल रही हैं लेकिन पहले के माता पिता बच्चों को नहीं पढ़ा पायी हैं इसलिए योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही। सरकार असिक्षित महिलाओं के लिए भी बहुत सारे काम निकाल रही जैसे बकरी पालन ,भैंस पालन आदि

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फूलमती से बातचीत की। बातचीत में फूलमती का कहना है कि पिता की संपत्ति में महिलाओं को शादी के पहले पूरा अधिकार होना चाहिए शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार होता है मायके में भाई रहता है तो अधिकार नहीं मिलना चाहिए है। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है सरकार ने बहुत सारे योजनाएं निकाली हैं जैसे सिलाई मशीन लेकिन अशिक्षित महिलाएं जानकारी नहीं ले पाती हैं योजनाओं का इसलिए उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाते है। फूलमती का कहना है उन्हें सही से राशन नहीं मिलता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शांति देवी से बातचीत की। बातचीत में शांति देवी का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए उन्होंने अपनी बेटियों को भी पढ़ाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें राशन नहीं मिलता है