उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू से बातचीत की।नीतू का कहना है की महिलाओं का हक सिर्फ ससुराल में होना चाहिए मायके का नहीं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं की जानकारी अशिक्षित महिलाएं नहीं ले पाती हैं इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम तेज से बातचीत की। राम तेज का कहना है कि महिलाओं को एक जगह संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए या तो मायके में या ससुराल में। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है वे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं।उनका कहना है सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी मिलेगा तभी वे ले पायेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्ची देवी से बातचीत की। बच्ची देवी का कहना है कि हम लोगों को मायके नहीं ससुराल का हक चाहिए महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है वे अपनी बेटियों को पढ़ा रही हैं उनका कहना है सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता देवी से बातचीत की।सीता देवी का कहना है महिलाओं को सिर्फ ससुराल का हक मिलना चाहिए मायके का नहीं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं हैं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए उन्होंने अपने लड़कियों को पढ़ाया और शादी कर दिया
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अवधेश कुमार यादवसे बातचीत की। अवधेश कुमार यादव का कहना है कि महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए महिलाओं को शिक्षा मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया सबकी अपनी राय होती है कुछ लोग महिलाओं को पढ़ाते हैं कुछ लोग नहीं जीवन पर महिलाएं हैं वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुंदर से बातचीत की। सुंदर का कहना है कि महिलाओं को शादी के बाद ससुराल में अधिकार होना चाहिए महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि जमीन में अच्छे से पैदाइस नहीं होगी तो बच्चे को पढ़ा नहीं पायेंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जैनब से बातचीत की। जैनब का कहना है कि महिलाओं को अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन हम लोगों को सरकारी योजना का कोई लाभ ही नहीं मिल रहा है ,राशन नहीं मिल रहा ऐसे में पढ़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुंदरलाल से बातचीत की। सुंदरलाल का कहना है कि महिलाओं को ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश कुमार निषाद से बातचीत की। कमलेश कुमार निषाद का कहना है की महिलाओं को शादी के बाद ससुराल का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है कुछ महिलाएं पढ़ कर आगे बढ़ती हैं कुछ महिलाएं कुछ नहीं कर पाती। जो अनपढ़ महिलाएं हो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं क्योंकि उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। कमलेश कुमार निषाद का कहना है जिसको अधिकार मिलने लायक हैं उन्हें अधिकार मिलना चाहिए जो नहीं हैं उन्हें अधिकार नहीं मिलना चाहिए। यदि महिला अविवाहित हैं तो उन्हें मायके में अधिकार होता है। पुरे परिवार को मिलकर काम करना चाहिए तभी घर चलेगा शिक्षा जरूरी है शिक्षा नहीं है तो कुछ नहीं है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से बातचीत की।संतोष कुमार का कहना है कि महिलाओं को मायके और ससुराल में बराबर का हिस्सा होना चाहिए ,महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है कुछ लोग अपने लड़कियों को नहीं पढ़ा पा रहे हैं क्योंकि पैसों की कमी है
