उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती से बातचीत की। आरती का कहना है कि पुरूष प्रधान समाज में यदि महिलाओं को आसानी से जमीन मिल जाए तो वे घर बनवा सकती हैं दूकान खोल सकती हैं और खेती बाड़ी कर सकती हैं। जमीन अधिकार मिलने पर बहुत सारी लड़कियों का विकास होगा। जमीन अधिकार मिल जाने पर उनका घर बन जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनीष से बातचीत की। मनीष का कहना है कि पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को जमीन आसानी से मिल जाता है तो खेती कर के अनाज उगा सकती हैं किसी को भाड़े में दे सकती हैं और अपना गुजारा कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उषा से बातचीत की। उषा का कहना है भूमि अधिकार मिलने से खेती कर के अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकती हैं। साथ ही बच्चों का पढ़ाई लिखाई कर सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय सेन तिवारी से बातचीत की। विजय सेन तिवारी का कहना है यदि महिलाओं को भूमि अधिकार आसानी से मिल जाये तो वे बहुत कुछ कर सकती हैं। वे खेती करवा सकती हैं व्यवसाय कर सकती हैं। भूमि अधिकार पाने के लिए उनका जागरूक होना जरूरी है साथ ही शिक्षित होना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनसाराम से बातचीत की। मनसाराम का कहना है कि महिलाओं को यदि भूमि अधिकार आसानी से मिल जाए तो वे खेती बाड़ी कर सकती हैं ,अनाज पैदा करवा सकती हैं साथ ही बच्चों का पालन पोषण कर सकती हैं। भूमि अधिकार में पहुंच में सुधार लाने के लिए उन्हें शिक्षा होना जरूरी है साथ ही पैसा होना जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकुमार कुबेर से साक्षात्कार लिया। रामकुमार कुबेर ने बताया कि महिलाओं का शादी के बाद ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम भवन मिश्रा से साक्षात्कार लिया। राम भवन मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षा में भी बराबर का अधिकार होना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पायेगा। रूढ़िवादी मानसिकता वाले लोग अपने घर की महिलाओं को बाहर निकलने नहीं देते है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। अगर महिला के भाई नहीं है , तो पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी बहुत से लोग अपने बेटियों को नहीं पढ़ा रहे है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अक्षय कुमार से बातचीत की।अक्षय कुमार का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटी को पढ़ाना चाहिए और वे अपने बच्चों को पढ़ा रह हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिशंकर से बातचीत की। हरिशंकर का कहना है महिलाओं को अपने अधिकारों तक आसानी से पहुंचने के लिए शिक्षा की आवश्यकता है। बहुत सारी महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता उसके लिए अशिक्षित महिलाओं को भी जानकारी की आवश्यकता होंनी चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए