उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकाई से साक्षात्कार लिया। ननकाई ने बताया कि महिलाओं और बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है।सरकार समाजन को शिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। आज के समय में महिलायें भी भूमि में राज़ कर रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धनलाल से साक्षात्कार लिया। धनलाल ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है।हमारे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

आज विश्व पर्यटन दिवस है। घूमना - फिरना,नए जगहों का अनुभव प्राप्त करना,मनोरंजन करना और अपने रोजमर्रा के जीवन से दूर, कुछ पल उमंग और उत्साह के साथ बिताना पर्यटन कहलाता है। नए लोगों के साथ मिलने-जुलने से मस्तिष्क विकसित होता है एवं वहां की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान होता है। पर्यटन का किसी भी देश के सामाजिक,आर्थिक तथा राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।यह दिन प्राकृतिक संसाधनों तथा सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. .... मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को विश्व पर्यटन दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं !

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। अशिक्षित महिलाएं आशा कार्यकर्ता या आंगनबाड़ी से संपर्क कर के जानकारी ले सकती हैं। माता - पिता अपने बच्चों या बेटियों को जरूर शिक्षित करें

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। पिता की सम्पत्ति में बेटी और पत्नी का समान हक़ होना चाहिए । पैतृक सम्पत्ति का अधिकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा और निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करेगा। महिलाओं को भूमि अधिकार के बारे में पता होना चाहिए और इसे प्राप्त करने के लिए जागरूक होना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं जागरूक होंगी और व्यवसाय या नौकरी कर पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के इकौना प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से करीम से साक्षात्कार लिया। करीम ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के संपत्ति का हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवीश कुमार से साक्षात्कार लिया। रवीश कुमार ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। । बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। महिलायें अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। महिला और पुरुष जब मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अशोक कुमार चौरसिया से बातचीत की। अशोक कुमार चौरसिया का कहना है महिलाओं का संपत्ति में अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए। यदि उनका कोई भाई नहीं हैं तो उन्हें मायके में अधिकार मिल सकता है। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए।महिला पुरूष दोनों बाहर निकल कर काम करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनिवास से बातचीत की। रामनिवास का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में शादी से पहले मायके में अधिकार मिलेगा शादी होने के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। जो ससुराल में केवल रह रही हैं उन्हें ससुराल में केवल अधिकार मिलेगा लेकिन यदि महिला ससुराल और मायके दोनों जगह देख रेख करती हैं उन्हें दोनों जगह के संपत्ति में अधिकार मिलेगा।

शिवकुमार सिंह गांव शंभू टिकरी ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच शिवकुमार का कहना है की रेलिंग पर हैलोजन लाइट लगने की वजह से दिक्कत आ रहा है और और महिलाओं को भी परेशानियां हो रही है