उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम शर्मा से साक्षात्कार लिया। विक्रम शर्मा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक और ससुराल की सम्पत्ति,दोनों जगह अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। विक्रम शर्मा अपने बेटा और बेटी को बराबर हिस्सा देंगे। महिला - पुरुष दोनों कमाएंगे तभी इस महंगाई में घर चलेगा औरदेश का विकास होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप कुमार यादव से साक्षात्कार लिया।प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। समाज में बेटियां पढेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बसंत सिंह से साक्षात्कार लिया। बसंत सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। इससे उनके जीवन में खुशहाली आ जाएगी। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बसंत अपनी बेटियों को सम्पत्ति में अधिकार देंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुंशी लाल से साक्षात्कार लिया। मुंशी लाल ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। बेटी को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगी। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामगोपाल शुक्ला से साक्षात्कार लिया। रामगोपाल शुक्ला ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। जैसा पहले चल रहा था वही नियम सही था। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर विवाद हो सकता है। महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।जमीन अधिकार का कानून आज नही तो कल झगड़ा का कारण बन जाएगा। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेश तिवारी से साक्षात्कार लिया। सुरेश तिवारी ने बताया कि बेटियों को बेटों से ज्यादा पढ़ाना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटा के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। अज्ञानता के कारण पुरुष महिलाओं को आगे नही बढ़ने देते हैं और घर के अंदर रखते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यनारायण चौरसिया से साक्षात्कार लिया। सत्यनारायण चौरसिया ने बताया कि इनका अपना पान का दुकान है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। जागरूक होने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर सिंह से साक्षात्कार लिया। अमर सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी और कुछ काम कर पाएंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। कुछ पुरुष महिलाओं को घर से बाहर नही निकलने देते हैं पुरुषों की मानसिकता सही नही है तो परिवार नहीं चलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रभान से साक्षात्कार लिया। चंद्रभान ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।यदि भाई के रहते महिला पैतृक सम्पत्ति में अधिकार लेगी तो रिश्ता बिगड़ सकता है और बवाल हो सकता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।शिक्षित महिलाएं जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।