उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने स्थानीय निवासी माला से मोबाइल वाणी के माध्यम से बातचीत की। माला ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए पुरुषों के साथ यह समस्या है कि इससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है, यदि महिलाओं को जमीन दी जाये तो। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। स्वतंत्रता आंदोलन से पहले महिलाओं को बहुत दबाया जाता था और इसका मतलब है कि बहुत सारी प्रथाएं थीं , तो महिलाएं पिछले स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित होकर अब आगे बढ़ रही हैं । महिलाएं हर विभाग में बहुत आगे हैं, पहले महिलाएं बहुत उदास हुआ करती थीं। परिवार के सदस्य भी उन्हें दबाते थे।
इस कार्यक्रम में एक परिवार बात कर रहा है कि कैसे बढ़ती गर्मी से बचा जाए। वे चर्चा करते हैं कि शहरों में ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए, पानी बचाना चाहिए, और लोगों को इन बातों के बारे में बताना चाहिए। और सभी को मिलकर अपने आसपास की जगह को ठंडा और हरा-भरा बनाकर रखना चहिये
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी किरण से बातचीत की। इन्होने बताया कि संपत्ति में अधिकार मिलने से महिलाएं अपने ऊपर निर्भर रह सकती है और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकते हैं।महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए ताकी वे अपनी देखभाल कर सके । महिलाओं को जागृत किया जाना चाहिए, किसी की शक्ति के अधीन नहीं होना चाहिए, आपके अनुसार, अगर महिलाओं को समाज में संपत्ति का अधिकार मिल रहा है, तो समाज में बहुत बदलाव होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से असीमा से बातचीत की। बातचीत में असीमा ने बताया कि संपत्ति में अधिकार मिलने से महिलाएं अपने ऊपर निर्भर होकर अपना जीवन चला सकती हैं और बच्चों का पालन पोषण सही तरीके से कर सकते हैं। उनका कहना है की पुरुष कभी नहीं चाहता की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिले उनका मानना है की अगर महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलता है तो उन्हें पुरुषो पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता रतीपाल सिंह से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार नहीं मिलना चाहिए नहीं तो पुरुष का महत्व शून्य हो जायेगा। महिलाओं को बाकी सारे अधिकार दिए जाने चाहिए परन्तु उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से विजयसेन तिवारी से बातचीत की। बातचीत में विजयसेन तिवारी ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि जिस तरह संविधान में पुरुषों को अधिकार प्राप्त है उसी तरह महिलाओं को भी अधिकार प्राप्त है। उनका कहना है की महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिलाने के लिए वे कोर्ट कचहरी का भी चक्कर लगा सकते है। महिलाओं को भूमि का का अधिकार मिलने से उनका कल्याण होगा और वो समाज में सर उठा कर जी सकते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से राममानुस शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में राममानुस शुक्ला ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार बिलकुल मिलना चाहिए ताकि किसी भी परिस्थिति में वो जीवन यापन कर सकती है । वो महिलाओं को जागरूक करेंगे कि उन्हें अपना भूमि अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि भारतीय संविधान में वे पुरुषों के बराबर हैं। महिलाओं को भी एक महत्वपूर्ण अर्थ दिया गया है, दोनों को सरकार द्वारा बराबर किया गया है, इसलिए उन्हें भूमि की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। भूमि अधिकार मिलने से महिलाएं स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकती हैं और बच्चों का पालन पोषण भी कर सकती हैं ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से सुकुमार तिवारी से बातचीत की। बातचीत में सुकुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से महिलाएं जरुरत पड़ने पर जमीन को बेच भी सकती है और इससे परिवार पर भी उनका शासन होगा क्योंकि उनके पास जमीन होगी, वे अपनी जमीन के मालिक होंगी।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक पयागपुर गांव निवासी अरुण कुमार मिश्रा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमारे देश में कुछ महिलाएं अशिक्षित हैं और कुछ शिक्षित है। शिक्षित महिलाये तो जमीनी अधिकार के बारे में जानकारी रख लेंगी लेकिन जो महिलाये हैं शिक्षित नहीं है उन्हें जमीनी अधिकार से सम्बंधित बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
