सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक विशेश्वरगंज थाना विशेश्वरगंज तहसील पयागपुर जिला बहराइच मौज सेमरा गांव सेमरा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से लल्लू मौर्य से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित कर के भूमि अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाता है। उनका कहना है कि पुरूष महिलाओं को घर में बंद कर के रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें बाहर निकलने देंगे तभी उन्हें लाभ मिल पाएगा। महिलाएं अभी हर क्षेत्र में आगे हैं ,हवाई जहाज चला रही हैं पुलिस बन रहे लेकिन फिर भी कुछ पुरूष उन्हें बाहर नहीं निकलने देते। सुरक्षा के डर से भी बाहर नहीं निकलने दिया जाता। सरकार को उनकी सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वे आगे बढ़ पायें
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सहज राम से बातचीत की। बातचीत में सहजराम का कहना है कि महिलाओं को मायके तथा शादी हो जाने के बाद में ससुराल में बराबर का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि हमारे समाज में लड़का और लड़की एक समान है. उनका कहना है महिला को शिक्षा प्राप्त करने का भी अधिकार होता है। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन महिलाओं तक वो नहीं पहुँच पाते
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बावलिया की निवासी आरती जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत है, जब वो जागरूक होंगी तभी वो अपने अधिकारों को जान पाएंगी। बिना शिक्षित हुए वो ये नहीं जान पाएंगी की कैसे हमें अधिकारों को हासिल करना है। पुरुष वर्ग उन्हें अधिकार नहीं देना चाहते है , क्युकी कभी कभी महिलायें गलत कदम उठा लेती है। महिलायें अगर अपने अधिकारों का सही से इस्तेमाल करेंगी तो , उन्हें ये अधिकार जरूर मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बावलिया की निवासी रेनू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, इससे व सक्षम होंगी और अपने पैरो पर खड़ी हो पाएंगी। वो अपना खुद का बिज़नेस कर सकती है, उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं है। पुरुष वर्ग को इस बात का डर है की कही जमीन पत्नी के नाम पर हो जाएगा और वो किसी और के साथ न चली जाये। कोई एक औरत भी अगर ये काम करती है, तो समाज में इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। कही न कही शिक्षा की भी कही के कारण ये होता है, और महिलाओं को भी ये समझान चाहिए की अगर हमारे लिए कोई इतना कर रहा है, तो हमें भी उसका मान सम्मान रखना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामा से साक्षात्कार लिया।रामा ने बताया कि महिला को मैके और ससुराल दोनों जगह भूमि अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही महिलाओं को नौकरी भी मिलना चाहिए। लड़का और लड़की में फर्क नहीं करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से साक्षात्कार लिया।राजू ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना बहुत जरुरी है। शिक्षा और जागरूकता के अभाव में महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नही होता है. पुरुषों में कमी है कि वो महिलाओं को बाहर नही निकलने देते हैं तथा घर के अंदर सिमित रखते हैं।मैके में कोई नही है तब महिला को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। अगर माता , पिता या भाई है तो उसे अधिकार नही मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आसिफ से साक्षात्कार लिया।आसिफ ने बताया कि हर महिला को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षा के अभाव में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलता है शादी के बाद लड़की के मैके में कोई नही है तब उसे सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। अगर माता , पिता या भाई है तो इस परिस्थिति में सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकुर सिंह से साक्षात्कार लिया।अंकुर सिंह ने बताया कि अगर भाई या माता - पिता है तो, शादी के बाद लड़की को मैके में सम्पत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। मैके में कोई नही है तो बेटी को अधिकार मिलना चाहिए।समाज में महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए।
Transcript Unavailable.
