उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दयाराम से बातचीत की। दयाराम का कहना है कि महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश दुबे से बातचीत की। राजेश दुबे का कहना है की महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए चाहे वो मायके हो या ससुराल दोनों जगह बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें योजना का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उनका कहना है सभी को शिक्षा देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समोखन से बातचीत की। समोखन का कहना है कि महिलाओं का संपत्ति में अधिकार शादी से पहले मायके में होता है ससुराल में अधिकार शादी के बाद होना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना चाहिए ,उन्होंने भी अपनी बेटी को पढ़ाया है अब उसकी शादी हो गयी है।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे लोन लेने के विषय में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धर्मावती से बातचीत की। धर्मावती का कहना है की महिलाओं संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए यदि उन्हें ससुराल में अधिकार मिल जाए तो बहुत है। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ाना चाहिए वे अपनी बेटियों को भी पढ़ा रही हैं। सरकार सुविधा दे रही लेकिन जब जरूरत थी उस समय नहीं दी। उनका कहना है अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है पढ़ी लिखी महिलाएं आगे बढ़ रही हैं हर जगह काम कर रही हैं। उनके माता पिता गरीब थे इसलिए उन्हें पढ़ा नहीं पाए। अभी की महिलाएं पढ़ रही हैं। अशिक्षित महिलाओं को योजनाओं के लिए पैसे तो दे रही लेकिन उसको पालने में भी पैसे लगते हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामराज से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए, उन्हें एक जगह का ही हिस्सा मिलना चाहिए। उन्हें ससुराल का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है, अशिक्षित महिला सरकारी योजनाओ से वंचित रह जाती है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से छेदीराम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्तिथि के हिसाब से मायके या ससुराल का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है, अशिक्षित महिलाये सकरारी योजनाए से वंचित रह जाती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करना जरुरी है। महिलाओं को भूमि में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलायें पढेंगी नहीं तो सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पायेगा

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बिट्टन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलायें अपने मर्जी के हिसाब से भूमि में हिस्सा ले या दे सकती है। महिलाओं को बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए, बस वो उस संपत्ति को बेईमानी से हासिल न करे। महिलाओं को शिक्षित करना जरुरी है। महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो सकेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नानकाई से साक्षात्कार लिया। नानकाई ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भी बराबर का अधिकार मिलना चाहिए, महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर का हिस्सा होना चाहिए