उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पार्वती से साक्षात्कार लिया।पार्वती ने बताया कि महिलाओं को घर , खेत , शौचालय,इत्यादि बुनियादी सुविधाएँ मिलनी चाहिए।जमीन में अधिकार मिलने पर महिलाएं अपने बच्चों को पढ़ाएंगी और अच्छे से जीवन यापन करेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्चना से साक्षात्कार लिया।अर्चना ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वो जीवन में कुछ कर पाएंगी और अपने मन के अनुसार खाना - पीना , पहनना - ओढ़ना और रहना कर पाएंगी। बच्चों को शिक्षित कर के अच्छा नागरिक बना पाएंगी। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेखा से साक्षात्कार लिया।रेखा ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से जीवन में बदलाव होगा। लड़कियों को पढ़ाना - लिखाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुद्ध सागर यादव से साक्षात्कार लिया।बुद्ध सागर यादव ने बताया कि महिलाओं को हक मिलना चाहिए। बुद्ध सागर अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। महिलाओं को ससुराल के जमीन में अधिकार होना चाहिए। मायके की सम्पत्ति में भाई का अधिकार होता है। यदि मायके में भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके का हिस्सा बेटी ले सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना से साक्षात्कार लिया।रीना ने बताया कि महिलाओं को नौकरी या रोजगार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनमोल कुमार से साक्षात्कार लिया। अनमोल कुमार ने बताया कि इन्होने जन सेवा केंद्र खोला है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।शिक्षित और अशिक्षित दोनों तरह की महिलाओं को काम कर के अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। समूह में काम करने से कोई भी काम जल्दी हो जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी देवी से साक्षात्कार लिया।रानी देवी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार मिलना चाहिए। ताकि वो अपने बच्चों का पालन - पोषण कर सकें। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए रोजगार की आवश्यकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामा से साक्षात्कार लिया।रामा ने बताया कि महिलाओं को कोई रोजगार मिल जाएगा तो उनका जीवन सरल हो जाएगा। पतियों के बराबर महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से साक्षात्कार लिया।गुड़िया ने बताया कि महिलाओं को आसानी से भूमि मिल जाएगा तो उनका समय बचेगा और वो कुछ कर पाएंगी। सरकार को महिलाओं के लिए रोजगार मुहैया करवाना चाहिए

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.